प्रमोद मिश्रा
अम्बिकापुर/रायपुर, 22 मई 2025
मुख्यमंत्री 22 मई 2025 (गुरुवार) को जशपुर, अम्बिकापुर और रायपुर के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे सुबह 9:40 बजे जशपुर जिले के बगिया स्थित निज निवास से कार द्वारा बगिया हेलीपेड के लिए रवाना होंगे।
9:45 बजे वे हेलीकॉप्टर द्वारा अम्बिकापुर के लिए उड़ान भरेंगे और 10:15 बजे पी.जी. कॉलेज ग्राउण्ड हेलीपेड, अम्बिकापुर पहुंचेंगे। यहां से वे कार द्वारा रेलवे स्टेशन अम्बिकापुर जाएंगे।
10:25 बजे से 11:45 बजे तक मुख्यमंत्री “103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन” कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे 11:50 बजे से 4:00 बजे तक सुशासन तिहार शिविर में शामिल होंगे, जहां वे जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे और जनता से संवाद करेंगे।
शिविर के समापन के बाद वे 4:10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे और शाम 5:25 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड, रायपुर पहुंचेंगे।
5:30 बजे वे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस रायपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रदेश में विकास कार्यों और सुशासन की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।