8 Mar 2026, Sun
Breaking

बासिंग कैंप परिसर में मुख्यमंत्री ने लगाई जनचौपाल : “जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का ले रहा हूं जायजा” – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नारायणपुर, 23 मई 2025

ओरछा विकासखंड के बासिंग सुरक्षा कैंप में आयोजित जनचौपाल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का प्रत्यक्ष निरीक्षण करने वे जनता के बीच आए हैं। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से जनसमस्याओं व मांगों के समाधान हेतु यह आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अबूझमाड़ प्राकृतिक संपदा से भरपूर क्षेत्र है, जो वर्षों से नक्सलवाद के कारण विकास से वंचित रहा। लेकिन सुरक्षा बलों के साहस और केंद्र सरकार के सहयोग से अब यहां विकास कार्यों को गति मिली है और नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह क्षेत्र शीघ्र ही ‘स्वर्ग समान’ बन जाएगा।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वनमंत्री केदार कश्यप भी उपस्थित थे। ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से पीले साफे, कलगी और हार पहनाकर मुख्य अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। समर कैंप के बच्चों द्वारा बनाए गए हस्तशिल्प उपहारों से अतिथियों का अभिनंदन किया गया। अबूझमाड़ हाफ पीस मैराथन में भाग लेने वाले दो स्कूली बच्चों से मुख्यमंत्री ने भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।

आंगनबाड़ी के बच्चों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर तिलक लगाया, जिस पर तीनों अतिथि चारपाई से उठकर बच्चों को दुलारते हुए चॉकलेट वितरित किए। मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर बधाई दी गई और महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों से संवाद किया गया।

मुख्यमंत्री ने मौके पर विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत निम्न लाभ प्रदान किए:

  • प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 6 हितग्राहियों को आवास की चाबी, स्वीकृति आदेश व प्रथम किश्त प्रदान
  • मनरेगा के अंतर्गत आवास हितग्राही को नकद राशि का वितरण
  • मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजनामिनिमाता महतारी जतन योजना के एक-एक लाभार्थी को 20,000 रुपये के चेक
  • दिव्यांग सिदु को व्हीलचेयर (समाज कल्याण विभाग)
  • सब्जी मिनी किट वितरण (उद्यानिकी विभाग)
  • मछुवा समिति, कुरुषनार को सामग्री (मत्स्य पालन विभाग)
पढ़ें   गैंगस्टर अमन साहू को आधी रात रायपुर लेकर पहुंची पुलिस : कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस लेगी रिमांड में, तेलीबांधा फायरिंग का मुख्य सरगना है अमन

मुख्यमंत्री ने की 1.04 करोड़ की विकास कार्यों की घोषणा

  1. ग्राम मुरहापदर में 20 लाख की लागत से पुलिया निर्माण
  2. बासिंग में 10 लाख की लागत से खेल मैदान
  3. बासिंग में बालक आश्रम व मिडिल स्कूल की मरम्मत – 10 लाख
  4. ग्राम मुरहापदर और एहनार में नवीन आंगनबाड़ी भवन – 24 लाख
  5. ग्राम बासिंग में हाट बाजार से बस्ती तक 500 मीटर सीसी सड़क – 25 लाख
  6. ग्राम कुंदला, बासिंग और मुरहापदर में नवीन घोटुल निर्माण – 15 लाख

कुल स्वीकृति राशि: 1 करोड़ 4 लाख रुपये

इसके अलावा, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और वनमंत्री ने 50 मोटरबाइकों को हरी झंडी दिखाकर जवानों के लिए गश्त हेतु रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने आदिवासी विकास विभाग द्वारा ओरछा में 250 सीटर बालक छात्रावास भवन, जल आपूर्ति एवं विद्युतीकरण कार्य हेतु 8.01 करोड़ रुपये की लागत वाले कार्यों का लोकार्पण भी किया।

कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, एडीजी विवेकानंद, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत, बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी, डीआईजी अमित तुकाराम कामले, आयुक्त जनसंपर्क डॉ. रवि मित्तल, कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, एसपी प्रभात कुमार, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो सहित कई वरिष्ठ अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed