7 Jun 2026, Sun
Breaking

छत्तीसगढ़ के ब्रांड ऑर्गालाइफ को मिला ISO 9001:2015 सर्टिफिकेट : IAF-IAS जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने जताया भरोसा, प्राकृतिक उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 24 मई 2025

छत्तीसगढ़ की राजधानी से संचालित प्राकृतिक उत्पाद ब्रांड ऑर्गालाइफ को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के तहत ISO 9001:2015 (IAF-IAS) सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है। यह प्रमाणपत्र वेटसिन सर्टिफिकेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इंटरनेशनल एक्रेडिटेशन फोरम (IAF) और इंटरनेशनल एक्रेडिटेशन सर्विस (IAS) की मान्यता से जारी किया गया है, जो कंपनी की गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली की उत्कृष्टता और भरोसे का प्रतीक है।

 

 

गुड़, चावल, दाल, मसाले, नमक, मिलेट्स और शहद जैसे करीब 100 प्राकृतिक उत्पादों की पैकेजिंग और वितरण प्रक्रिया में गुणवत्ता का उच्च स्तर बनाए रखने के लिए ऑर्गालाइफ को यह मान्यता मिली है। रायपुर स्थित इसका पंजीकृत कार्यालय इन सभी गतिविधियों का संचालन करता है।

ऑर्गालाइफ के उत्पाद न सिर्फ उपभोक्ताओं के बीच लोकप्रिय हैं, बल्कि शुद्धता और पोषकता के लिए भी पहचाने जाते हैं। कंपनी वैक्यूम-सील्ड पैकेजिंग तकनीक का इस्तेमाल करती है जिससे बिना किसी प्रिज़र्वेटिव के लंबे समय तक गुणवत्ता बनी रहती है। ऑर्गालाइफ रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों से मुक्त उत्पादन प्रक्रिया को अपनाकर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देता है।

कंपनी उन्हीं किसानों से साझेदारी करती है, जो भारत सरकार की संस्था APEDA में पंजीकृत हैं और जैविक खेती के सिद्धांतों पर काम करते हैं। इससे उपभोक्ताओं को सुरक्षित, स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली का भरोसा भी मिलता है।

सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए ऑर्गालाइफ न सिर्फ ग्रामीण आजीविका को मजबूती दे रहा है, बल्कि छत्तीसगढ़ को प्राकृतिक उत्पादों के राष्ट्रीय मानचित्र पर नई पहचान भी दिला रहा है। ऑनलाइन माध्यमों से देशभर में इसकी मजबूत उपस्थिति बन चुकी है।

“प्राकृतिक उत्पादों के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ हमेशा अग्रणी रहे – यही है हमारा सपना,” ऑर्गालाइफ की टीम का कहना है।

Share
पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE : आज नवा रायपुर में इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट और मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जानें पूरा शेड्यूल...

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed