6 Sep 2026, Sun
Breaking

युक्तियुक्तकरण पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान : CM बोले: “युक्तियुक्तकरण छात्रों के हित में…” मंत्रालय का कल घेराव करेंगे शिक्षक संगठन

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 27 मई 2025

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में शिक्षा के स्तर को बेहतर करने के उद्देश्य से राज्य सरकार युक्तियुक्तकरण लाने जा रही है । सरकार का कहना है कि सही अनुपात में स्कूलों में शिक्षक नहीं है, इसलिए युक्तिकरण आवश्यक है । आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि युक्तिकरण छात्रों के हित में है, इससे शिक्षा का स्तर सुधरेगा इसलिए सरकार ने यह फैसला लिया है ।

 

 

सीएम ने क्या कहा देखें?

 

दूसरी तरफ सरकार के इस फैसले से शिक्षक संगठन नाराज हो गए हैं और कल 28 मई को विरोध स्वरूप मंत्रालय का घेराव करने वाले हैं । राजधानी रायपुर के तुता धरना स्थल पर यह प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक /समग्र शिक्षक फेडरेशन के गरियाबंद जिला अध्यक्ष कुमेन्द्र कश्यप ने शिक्षकों से इस आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि शिक्षक संगठनों को युक्तियुक्तकरण से आपत्ति नहीं है, बल्कि वे 2008 में बनाए गए सेटअप के अनुरूप इसे लागू करने की माँग कर रहे हैं।

फेडरेशन ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार युक्तियुक्तकरण प्रणाली में संशोधन नहीं करती है, तो शिक्षक संगठनों को मजबूरन चरणबद्ध आंदोलन की राह अपनानी होगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन की होगी। उन्होंने समस्त शिक्षकों से छात्रहित में राजधानी रायपुर में होगा।

Share
पढ़ें   रायपुर में ‘वैश्विक व्यापार के द्वार: निर्यात प्रोत्साहन एवं ICD विकास’ विषय पर संवाद सत्र, 140 से अधिक प्रतिभागियों ने की सहभागिता

 

 

 

 

 

You Missed