8 Mar 2026, Sun

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय करेंगे ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ की शुरुआत…डिप्टी CM अरुण साव का उत्तरप्रदेश प्रवास…मानसून की CG में एंट्री के साथ कई जिलों में येलो अलर्ट…IPL के क्वालीफायर मुकाबले में पंजाब और बैंगलोर की भिंड़त…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 29 मई 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज समाधान शिविरों का निरीक्षण करेंगे साथ ही प्रदेश में विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत भी करेंगे । जानकारी के मुताबिक आरंग विधानसभा के भैंसा से इस अभियान की शुरुआत होगी । इस अभियान के तहत प्रदेश के किसानों को उन्नत कृषि के बारे में कृषि विभाग के अधिकारी और वैज्ञानिक जानकारी देंगे । यह अभियान 29 मई से 12 जून तक देशभर में चलेगा ।

डिप्टी CM उत्तरप्रदेश के झांसी में

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज उत्तरप्रदेश के झांसी के प्रवास पर रहेंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक डिप्टी सीएम आज शाम 4 बजे महारानी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे और इसके बाद रायपुर के लिए रवाना होंगे ।

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री

छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 28 मई को दंतेवाड़ा की ओर से दस्तक दे दी है। इसके साथ ही प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने बस्तर, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभागों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों में तेज बारिश और अंधड़ की आशंका जताई गई है।

रायपुर में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

राजधानी रायपुर में आज आकाश सामान्यतः मेघाच्छादित रहने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रह सकता है।

अगले 5 दिनों तक जारी रहेगी बारिश

मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ जगहों पर भारी वर्षा की चेतावनी दी है। वहीं 48 घंटे बाद अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना जताई गई है।

पढ़ें   मछली पालन ने बदली फूलबाई की जिंदगी : सोहागपुर की फूलबाई पटेल ने मछली पालन से कमाएं 25 हजार रुपए, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की सराहना

IPL में आज बड़ा मुकाबला

IPL प्लेऑफ के क्वालीफायर मुकाबले में आज बैंगलोर और पंजाब के बीच मुकाबला होगा । जो टीम यह मैच जीतेगी उसे सीधा फाइनल में प्रवेश मिलेगा । वहीं जो टीम मैच हारेगी उसे एक मौका और मिलेगा । मैच शाम 7:30 बजे से महाराजा युद्धवीर सिंह स्टेडियम, पंजाब में खेला जाएगा ।

Share

 

 

 

 

 

You Missed