11 Jun 2025, Wed 9:58:41 AM
Breaking

जरही में भव्य स्वच्छता अभियान के साथ मनाई गई लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती : नगर पंचायत अध्यक्ष पूरन राम राजवाड़े के नेतृत्व में डुमरिया बांध परिसर में चला सफाई अभियान, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही सक्रिय सहभागिता

मन्नू मिश्रा

सूरजपुर/जरही, 29 मई 2025

नगर पंचायत जरही में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गुरुवार को डुमरिया बांध परिसर में भव्य स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष पूरन राम राजवाड़े ने की। उनके साथ सीएमओ मोहरलाल गम्हरिया और पार्षदगण मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डुमरिया बांध की साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान से की गई।

नगर पंचायत अध्यक्ष पूरन राम राजवाड़े ने इस अवसर पर कहा कि देवी अहिल्याबाई होलकर ने अपने शासनकाल में सुशासन, न्याय, शिक्षा और समाज कल्याण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किए। उनका जीवन जल संरक्षण, सेवा और परोपकार की भावना से प्रेरित था, जो आज भी प्रशासन और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

स्वच्छता अभियान में दिपेन्द्र सिंह, हेम प्रकाश राजवाड़े, संतोष गुप्ता, लवकुश ठाकुर, सुनीता राजवाड़े, रामकुमार, मन सागर राजवाड़े, वीरू सहित नगर पंचायत कर्मचारी और स्वच्छता कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने स्वच्छता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया और जनजागरूकता का संदेश दिया।

Share
पढ़ें   CRIME : पैसों को लेकर हुआ पति और पत्नी में विवाद.. पति ने किया पत्नी पर चाकू से वार.. आरोपी पति हुआ गिरफ्तार

 

 

 

 

 

By Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed