11 Jun 2025, Wed 12:15:59 PM
Breaking

तोंगपाल में CM विष्णु देव साय का विकास पर बड़ा ऐलान : 16 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का लोकार्पण, सड़कों और पुल-पुलियों से बदलेंगे क्षेत्र के हालात

प्रमोद मिश्रा

रायपुर 30 मई 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तोंगपाल में आयोजित समाधान शिविर में 16 करोड़ 25 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कुकानार से बढ़ाईपारा 4.80 किमी सड़क निर्माण हेतु 4 करोड़ 03 लाख 73 हजार, एल 53 चिंतलनार से किस्टारम 4.50 किमी सड़क हेतु 01 करोड़ 52 लाख 41 हजार, एल 80 बुरकापाल से तोकनपल्ली 3.86 किमी सड़क हेतु 01 करोड़ 24 लाख 61 हजार, एल 67 मुकरम से तोंगपल्ली 5 किमी सड़क हेतु 01 करोड़ 24 लाख 13 हजार की लागत से निर्माण कार्य किया गया है। इसके अलावा गादीरास से मानकापाल 12 किमी सड़क, 13 नग पुल पुलिया निर्माण हेतु 6 करोड़ 86 लाख 15 हजार, सुकमा दंतेवाड़ा 23 किमी से कासरगुड़ा 2 किमी सड़क निर्माण कार्य के लिए 01 करोड़ 34 लाख की लागत से निर्माण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ बसव राजू एस, कलेक्टर देवेश ध्रुव, पुलिस अधीक्षक किरण चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   मैं छत्तीसगढ़िया अव ग : आम और खास सभी ने दी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, पीएम, गृहमंत्री से लेकर लोकसभा अध्यक्ष ने दी बधाई, राहुल गांधी ने फोन कर दी CM को जन्मदिन की बधाई

 

 

 

 

 

By Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed