7 Mar 2026, Sat
Breaking

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में गूंजा छत्तीसगढ़ : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा – ‘अहिल्याबाई का जीवन है न्याय, सेवा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक’, हर वर्ग को दिलाया न्याय, महिला सशक्तिकरण की बनीं मिसाल

प्रमोद मिश्रा

राजमुंदरी, 31 मई 2025

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी का जीवन धर्म, करुणा और सेवा भाव का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने मालवा की धरती पर एक न्यायप्रिय शासन स्थापित किया, साथ ही पूरे भारत में आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक पुनर्जागरण का कार्य किया।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने यह संबोधन आज आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में आयोजित पुण्यश्लोक माता अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती समारोह में दिया। आगे साव ने कहा कि, लोकमाता अहिल्याबाई जी ने काशी विश्वनाथ मंदिर, रामेश्वरम, सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कराया, धर्मशालाएं और घाट बनवाई। यह उनकी राष्ट्र के प्रति निष्ठा, समर्पण और सेवा का प्रमाण हैं। उन्होंने प्रशासन को शक्ति का साधन नहीं, सेवा का माध्यम माना और महिलाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरीं। ऐसी युगद्रष्टा, करुणामयी व लोकसेवी होलकर जी को श्रद्धा सहित शत्-शत् नमन।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, माता अहिल्याबाई का शासन “जनसेवा के लिए समर्पित” था और उन्होंने हर वर्ग को न्याय दिलाने का कार्य किया। उनका जीवन संदेश देता है कि नेतृत्व का आधार परोपकार होना चाहिए। साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एक नए युग की ओर आगे बढ़ रहा है, ऐसे समय में हमें माता अहिल्याबाई होलकर जी के मूल्यों जैसे- समानता, न्याय, आध्यात्मिकता और महिला सशक्तिकरण से सीख लेनी चाहिए।

कठिन समय में धैर्य व करुणा से संभाली राज्य की बागडोर

जयंती समारोह में साव ने कहा कि, लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी केवल एक शासिका ही नहीं थीं, वे जनकल्याण एवं न्याय की मूर्ति थीं। कठिन समय में उन्होंने जिस धैर्य व करुणा से राज्य की बागडोर संभाली, वह इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में अमर है। उन्होंने धार्मिक एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया, महिलाओं के सम्मान के लिए आवाज़ उठाई, जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी।

पढ़ें   मतदाता जागरूकता के हेलमेट स्टीकर का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया विमोचन

समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष पी. नागेंद्र, विधान परिषद सदस्य एस. विराजू, मा. विधायक एन. रामा कृष्णन रेड्डी, टपन चौधरी, प्रदेश संगठन मंत्री मधुकर, प्रदेश उपाध्यक्ष पी.वी.एन माघव, के. लक्ष्मीनारायण, के. सुब्रमण्यम सिंह, ओबीसी मोर्चा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आर. गोपी श्रीनिवास, आंध्र प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सदस्य गण एवं ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed