जगदलपुर, 01 जून 2025
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत नारायणपाल में जनसंवाद करते हुए क्षेत्र के लिए 1 करोड़ 16 लाख रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान मंत्री केदार कश्यप ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि बस्तर अब विकास की दिशा में तेजी से अग्रसर है।

मुख्यमंत्री द्वारा नारायणपाल के लिए घोषित प्रमुख कार्यों में शामिल हैं:
- माध्यमिक शाला भवन निर्माण: ₹20 लाख
- प्राथमिक शाला मंदिरपारा: ₹20 लाख
- स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट लाइट: ₹15 लाख
- व्यावसायिक परिसर निर्माण: ₹20 लाख
- सीसी रोड (गोवर्धन भाटा से बोधघरा घर तक): ₹15 लाख
- दो पुलिया (2 मी. स्पान): ₹12 लाख
- सीसी सड़क (धरमु घर से नाव घाट तक, 300 मीटर): ₹9 लाख
मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि “मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर न केवल नक्सलवाद से मुक्त हो रहा है, बल्कि अब एक विकसित क्षेत्र के रूप में उभर रहा है। नारायणपाल में की गई घोषणाएं जनभावनाओं के अनुरूप हैं और इससे क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी।”





