8 Mar 2026, Sun

नगर माता बिन्नी बाई सोनकर से मिली प्रेरणा से सोनकर समाज ने रचा शिक्षा में नया इतिहास : डिप्टी सीएम अरुण साव ने नवनिर्वाचित 200 जनप्रतिनिधियों को किया सम्मानित, बोले – “नारी शक्ति के संग आधुनिक कृषि से बदलेगा समाज का भविष्य”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 01 जून 2025

उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज शहीद स्मारक भवन रायपुर में छत्तीसगढ़ सोनकर समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया। इस समारोह में साव ने सोनकर समाज को संबोधित करते हुए कहा कि, समाज के गौरव एवं नगर माता बिन्नी बाई सोनकर ने स्कूल के लिए अपनी जमीन दान कर लोगों को शिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने आंबेडकर अस्पताल में धर्मशाला बनवाने के लिए लाखों रुपए दान दिया। आज सोनकर समाज उन्हें समाज उनसे प्रेरणा लेकर शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है।

सोनकर समाज में नारी शक्ति का सम्मान

साव ने कहा कि, सोनकर समाज की नारी शक्ति मेहनतकश है, वे पुरुषों से किसी भी मामले में कम नहीं हैं। खेतों में सब्जी उत्पादन के बाद बिक्री की जिम्मेदारी निभाती है। आज उन्हें शिक्षित कर प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है, ताकि परंपरागत व्यवसाय को वो आधुनिक रूप में संचालित कर सकें। सब्जी सहित अन्य खेती में नई तकनीक के साथ सहयोग कर सके।

उप मुख्यमंत्री साव ने समारोह में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में समाज के नवनिर्वाचित 200 जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों को समाज सेवा के लिए प्रोत्साहित किया एवं सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, सुनील सोनी, समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ शारदा प्रसाद सोनकर, संजय श्रीवास्तव, सुश्री मोना सेन, जितेंद्र सोनकर, चेतन सोनकर, रमेश सोनकर, अनिल सोनकर, सियाराम सोनकर, मनोज सोनकर, अखिलेश सोनकर, भागवत सोनकर, कैलाश सोनकर, रवि सोनकर, डॉ सुखनंदन सोनकर, समाज के पदाधिकारी एवं समाजिक जन उपस्थित रहे।

Share
पढ़ें   Asia Cup 2025: सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में रोमांच की चरम सीमा, सुपर ओवर में भारत ने श्रीलंका को हराया – अब पाकिस्तान से होगा फाइनल मुकाबला

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed