22 Jul 2026, Wed
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय मंत्रालय में लेंगे महत्वपूर्ण बैठक…डिप्टी CM विजय शर्मा जगदलपुर में माओवाद के विषय पर परिचर्चा में होंगे शामिल…IPL को मिलेगा नया विजेता…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 03 जून 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में बैठक लेने के साथ अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर 12:45 बजे छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की नई अध्यक्ष शालिनी राजपूत के पदभार ग्रहण में शामिल होंगे । उसके बाद मंत्रालय में ऊर्जा विभाग और सुशासन एवं अभिसरण विभाग की बैठक लेंगे । मंत्रालय में ही शाम 5 से 6 बजे तक कार्यालयीन कार्य करने के बाद वापस निवास लौट आयेंगे ।

 

 

डिप्टी CM विजय शर्मा का जगदलपुर में कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज जगदलपुर के पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में ‘माओवाद का विद्रूप चेहरा’ विषय पर परिचर्चा करेंगे । इस कार्यक्रम में द केरला स्टोरी के निर्देशक सुदीप्तो सेन भी मौजूद रहेंगे ।

हस्तशिल्प विकास बोर्ड की नई अध्यक्ष आज करेंगी पदभार ग्रहण

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत का आज छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की नवनियुक्त अध्यक्ष के तौर पर पदभार ग्रहण और अभिनंदन समारोह रखा गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

हस्तशिल्प विकास बोर्ड की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती राजपूत के पदभार ग्रहण दोपहर 12.30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम (साइंस कॉलेज परिसर) में होने वाले इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्रीगण रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओ.पी. चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े व टंकराम वर्मा, सांसद द्वय बृजमोहन अग्रवाल व भोजराज नाग, विधायकगण राजेश मूणत, विक्रम उसेण्डी, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू व आशाराम नेताम तथा राजधानी की महापौर मीनल चौबे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगीं।

पढ़ें   CG विधानसभा में बीजापुर के युवाओं की गूंज: ‘नक्सलवाद से मुक्ति और विकास की राह पर आगे बढ़ेंगे’, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले – ‘आपका संकल्प हमारा संकल्प, जल्द होगा नक्सलवाद का खात्मा’

IPL का फाइनल आज 

IPL के इस सीजन का फाइनल मुकाबला आज पंजाब और बैंगलोर के बीच होगा । इस मुकाबले में जो टीम विजय प्राप्त करेगी, वो टीम पहली बार चैम्पियन बनेगी । मुकाबला शाम 7:30 बजे से नरेंद्रौदी स्टेडियम, अहमदाबाद में शुरू होगा । दोनों टीमों ने अभी तक एक बार भी आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीती है ।

Share

 

 

 

 

 

You Missed