• मोहम्मद दानिश ने किया नाबालिग बच्चों का न्यूड वीडियो वायरल
• आरोपी को किया गया गिरफ्तार
• आरोपी दानिश है ट्रक ड्राइवर
बलौदाबाजार, 04 जून 2025

बलौदाबाजार जिले के थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त शिकायत जांच पर पाया गया कि दिनांक 12.01.2022 को आरोपी द्वारा नाबालिग बच्चों का न्यूड वीडियो वायरल किया गया था, जिस पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 55/2025 धारा 67(A),67(B) आईटी एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा जांच एवं विवेचना कार्यवाही करते हुए आरोपी मोहम्मद दानिश को हिरासत में लिया गया ।
आरोपी से विस्तृत पूछताछ किया गया, जिसमें आरोपी द्वारा बताया गया कि वह 2016 से ग्राम रावन में किराए के मकान में रहकर पाल ट्रांसपोर्ट कंपनी अंबुजा सीमेंट प्लांट रावन में ट्रक चलाने का काम कर रहा है। कोरोना काल के बाद उसने एयरटेल कंपनी का नया सिम खरीदा, जिससे उसके द्वारा मोबाइल में लगाकर उपयोग किया जा रहा है, जिसके माध्यम से व्हाट्सएप एवं दूसरे मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम आईडी चलाता है। मोबाइल चलाने के दौरान आरोपी द्वारा अपने आईडी से सोशल मीडिया में नाबालिक बच्चों का न्यूड वीडियो अपलोड कर दिया गया।
आरोपी से एक वीवो कंपनी का मोबाइल जिसमें दो सिम लगा है, जप्त किया गया है। प्रकरण में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपी – मोहम्मद दानिश उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम दुबाही पोस्ट मऊआईमा थाना मऊआईमा जिला प्रयागराज उत्तर प्रदेश वर्तमान निवासी ग्राम रवान थाना सिटी कोतवाली





