14 Mar 2026, Sat
Breaking

CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज भानुप्रतापपुर में ‘बुढ़ालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव 2025’ में होंगे शामिल, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की लेंगे समीक्षा बैठक, जाने मिनट 2 मिनट शेड्यूल…

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 05 जून 2025

मुख्यमंत्री गुरुवार को भानुप्रतापपुर के कराठी में आयोजित ‘बुढ़ालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव 2025’ में शामिल होंगे। यह महोत्सव जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक समरसता को समर्पित एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें मुख्यमंत्री की उपस्थिति से कार्यक्रम को राज्यस्तरीय प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।

मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे अपने निवास से प्रस्थान कर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर पहुंचेंगे, जहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा कराठी के लिए रवाना होंगे। लगभग 11:45 बजे उनका हाई स्कूल मैदान कराठी के समीप हेलीपैड पर आगमन होगा, जहां से वे कार द्वारा कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। महोत्सव में वे सुबह 11:50 बजे से दोपहर 12:50 बजे तक उपस्थित रहेंगे और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पारंपरिक प्रस्तुतियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद में भाग लेंगे।

इसके पश्चात कुछ समय आरक्षित रखा गया है, जिसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:25 बजे वापस हेलीकॉप्टर से नवा रायपुर अटल नगर के लिए रवाना होंगे। उनका आगमन पुलिस मुख्यालय हेलीपैड पर 2:05 बजे होगा और वहां से वे मंत्रालय, महानदी भवन पहुंचेंगे। दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मुख्यमंत्री लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें विभागीय योजनाओं, स्वास्थ्य सेवा की पहुंच, संसाधनों और भावी कार्ययोजनाओं पर चर्चा होगी।

शाम 5:30 बजे वे मंत्रालय से प्रस्थान कर 5:50 बजे मुख्यमंत्री निवास लौट आएंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा न केवल जनजातीय संस्कृति को बढ़ावा देने वाला है, बल्कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की गुणवत्ता और प्रभावशीलता को लेकर भी प्रशासनिक दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।

Share
पढ़ें   जगदलपुर में ट्रेन हादसा : 30 लोगों की टीम ने रातभर काम कर 21 घंटे में ट्रैक को किया क्लियर, दो लोडेड एचआर कॉइल वैगन भी पटरी से उतरे

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed