8 Mar 2026, Sun
Breaking

RAIPUR में लड़के और लड़कियों के बीच जमकर मारपीट : मारपीट में कई लड़कियां हुई घायल…देखें VIDEO किस तरह RAIPUR में हुई FIGHT

रायपुर

गुरुवार, 05 जून 2025

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से आए दिन लड़के और लड़कियों के बीच विवाद की खबरें सामने आते रही है । एक बार फिर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है । दो-तीन लड़के और चार-पांच लड़कियों के बीच जमकर हाथापाई हो रही है। ये पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के महादेव घाट क्षेत्र का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, लड़कियां महादेव घाट इलाके से गुजर रही थी। तभी वहां पर मौजूद कुछ लड़कों के साथ किसी बात पर विवाद हो गया। दोनों आपस में एक-दूसरे का विरोध करने लगे। इस बीच मारपीट शुरू हो गई। हालांकि, जवाब में लड़कियों ने भी लड़कों की पिटाई की है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

बताया जा रहा कि मारपीट के बाद कई लड़कियां बुरी तरह घायल हो गई। इनमें से एक लड़की की उंगली में चोटें आई है। वहीं, एक के चेहरे पर चोट लगी है। इसके अलावा कई अन्य लड़कियां घायल हुई हैं। फिलहाल इस पूरे मामले में मारपीट की वजह साफ नहीं है।

Share
पढ़ें   "छत्तीसगढ़ के 78 स्कूलों को पीएमश्री योजना में शामिल करने की स्वीकृति : कुल 341 शालाएं हुईं मॉडल स्कूल के रूप में विकसित; मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया"

 

 

 

 

 

You Missed