23 Jul 2026, Thu

CG में IED की चपेट में आने से जवान वीरगति को प्राप्त : नक्सलियों द्वारा बिछाए गए IED की चपेट में आने से ASP वीरगति को प्राप्त, चपेट में आने से कई जवान घायल

सुकमा, 09 जून 2025

छत्तीसगढ़ के सुकमा में IED की चपेट में आने से ASP आकाश राव गिरीपूंजी वीरगति को प्राप्त हो गए । वहीं इस घटना में कई जवान घायल भी हुए हैं । जानकारी के मुताबिक कोन्टा डिवीजन, जिला सुकमा, को कोन्टा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा के पास प्रेशर IED विस्फोट में गंभीर चोटें आई थी । अतिरिक्त एसपी आकाश क्षेत्र में पैदल गश्त ड्यूटी पर थे, ताकि भाकपा (माओवादी) द्वारा 10 जून को भारत बंद के आह्वान के मद्देनज़र किसी भी प्रकार की नक्सली घटना को रोका जा सके। इस प्रेशर IED विस्फोट में कुछ अन्य अधिकारी एवं जवान भी घायल हुए हैं। सभी घायलों का कोन्टा अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

 

 

घायलों में अतिरिक्त एसपी आकाश राव की स्थिति अत्यंत गंभीर और नाजुक बनी हुई थी । अन्य घायल फिलहाल प्राथमिक रूप से खतरे से बाहर हैं।

Share
पढ़ें   बिलासपुर सिम्स में मेडिकल चमत्कार: धान की कटाई में आंखों को हुआ नुकसान, कॉर्निया प्रत्यारोपण से 4 मरीजों की लौटी रोशनी