7 Sep 2026, Mon
Breaking

आज की बड़ी खबरें : बलिदानी आकाश राव गिरीपुंजे का अंतिम संस्कार…CM विष्णुदेव साय मंत्रालय में लेंगे बैठक…आज से बदलेगा मौसम का मिजाज…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 10 जून 2025

सुकमा में नक्सल IED ब्लास्ट में शहीद आकाश राव गिरिपुंजे रायपुर के रहने वाले थे। वह सुकमा में एडिशनल एसपी के पद पर पदस्थ थे। रायपुर के कुशालपुर इलाके में उनका पूरा परिवार रहता है। उनके माता-पिता पत्नी दो छोटे बच्चे यहीं रहते थे।

 

 

आज यानी मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बुधवार को शहीद ASP की 6 साल की बेटी नव्या का जन्मदिन है। पूरा परिवार इस जन्मदिन को सेलिब्रेट करने की तैयारी में लगा हुआ था। आकाश भी सुकमा से बेटी के जन्मदिन में आने वाले थे मगर अब सब कुछ बदल चुका है।

CM विष्णुदेव का आज का कार्यक्रम

लंबे समय से झुलसा रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान छत्तीसगढ़वासियों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 11 जून से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि होगी, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं, 15 जून के आसपास से पूरे प्रदेश में व्यापक वर्षा की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल एक पश्चिमी विक्षोभ 58 डिग्री पूर्व और 27 डिग्री उत्तर में स्थित है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, दक्षिण गंगेटिक पश्चिम बंगाल और तटीय ओडिशा के ऊपर 1.5 से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक एक ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण बना हुआ है, जिसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं।

10 जून को क्या रहेगा मौसम?

मंगलवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। कुछ इलाकों में अंधड़ चलने और वज्रपात की भी आशंका है। हालांकि अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा।

पढ़ें   Gold-Silver Price Crash: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, बाजार में खरीददारों की भीड़, चांदी ₹15,000 और सोना ₹8,000 सस्ता

मौसम विभाग ने जनता से अपील की है कि गरज-चमक और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों पर न रहें और आवश्यक एहतियात बरतें। अगले कुछ दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद के बीच लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed