प्रमोद मिश्रा
कसडोल, 10 जून 2025

कसडोल नगर पंचायत में पहली बार राजनीतिक विपक्ष का पूरी तरह से अभाव देखा गया है, क्योंकि अध्यक्ष सहित सभी 15 पार्षद भारतीय जनता पार्टी से निर्वाचित हुए हैं। युवा नेतृत्व की इस टीम में क्षेत्र के चहुमुखी विकास का जुनून स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।
इस उद्देश्य को लेकर नगर अध्यक्ष नागेश्वर साहू, उपाध्यक्ष सुदीप मानिकपुरी और अन्य पार्षदों ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरीशंकर अग्रवाल से उनके निवास स्वर्ण भूमि में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कसडोल के सर्वांगीण विकास हेतु संभावित योजनाओं, रोडमैप और सरकार से अपेक्षित सहयोग पर गहन विमर्श हुआ।
सभी जनप्रतिनिधियों ने इस बात पर ज़ोर दिया कि कसडोल को छत्तीसगढ़ के अग्रणी नगर पंचायतों की सूची में शामिल किया जाए। बैठक में सभापति अजय साहू, पार्षद रामा धीवर, दसरथ पैकरा, शकुंतला पटेल, भानु साहू, सुंदर साहू, संजय साहू, मंजू बंजारे, भगवती साहू, श्री यादव सहित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता गोटी लाला साहू, राजेंद्र श्रीवास, गवेश साहू एवं अभिजीत श्रीवास उपस्थित रहे।
नगर पंचायत की यह एकजुट और युवा टीम कसडोल को विकास का आदर्श मॉडल बनाने की दिशा में प्रतिबद्ध नजर आ रही है।





