10 Mar 2026, Tue
Breaking

अडाणी ट्रेडिंग कंपनी में निवेश का झांसा : 6 महीने में पैसा दोगुना करने का लालच देकर 95 लाख की ठगी, सूरजपुर में कारोबारी से रिश्तेदारी की आड़ में फ्रॉड, आरोपी परिवार पर पहले से 10 करोड़ की ठगी का केस

मीडिया 24 डेस्क

सूरजपुर, 12 जून 2025

अडाणी ट्रेडिंग कंपनी में निवेश कर रकम दोगुना करने का लालच देकर सूरजपुर जिले में एक कारोबारी से करीब 95 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित दिनेश जैन ने इस मामले में अशफाक उल्लाह और उसके पूरे परिवार सहित 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। खास बात यह है कि दिनेश की आरोपी परिवार से 20 साल पुरानी पहचान रही है और उन्हीं के झांसे में आकर उसने भारी रकम इन्वेस्ट की थी।

शादी के रिश्ते से बढ़ा विश्वास, फिर शुरू हुआ ठगी का खेल

दिनेश जैन ने बताया कि जनवरी 2024 में उसकी बेटी की सहेली सदफ की शादी अशफाक से तय हुई थी, जिसके बाद अशफाक का उनके घर आना-जाना शुरू हुआ। धीरे-धीरे उसने भरोसा जीतकर दावा किया कि वह अडाणी ट्रेडिंग कंपनी में काम करता है और वहां पैसे निवेश करने पर 17 प्रतिशत तक ब्याज मिलता है। साथ ही, 6 महीने में रकम दोगुना करने का झांसा भी दिया गया।

रिश्तेदारों से उधार लेकर किए 95 लाख ट्रांसफर

भरोसे में आकर दिनेश जैन ने शुरुआत में 10 लाख रुपये दिए और बाद में रिश्तेदारों से उधार लेकर जनवरी से मई 2024 के बीच 95.5 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। ये खाते अशफाक, उसके पिता जरीफ उल्लाह, मां नूरजहां, अन्य रिश्तेदार रजिया, माहिनूर, शाहरूख खान, नजीर हुसैन और आशिया बेगम के थे।

पैसे मांगने पर मिली गालियां और जान से मारने की धमकी

वादा था कि 30 जून 2024 तक रकम लौटाई जाएगी, लेकिन अशफाक और उसके परिवार ने लगातार टालमटोल किया। जब 8 नवंबर 2024 को दिनेश अपने पैसे मांगने अशफाक के घर शिवप्रसाद नगर पहुंचा, तो उसे गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई।

पढ़ें   हाथ में तिरंगा लिए मैदान में पहुंचा भारतीय फैन : मैच के दौरान रोहित शर्मा से मैदान के अंदर मिलने पहुंचे फैंस पर लगा जुर्माना, 6 लाख 50 हज़ार रुपये पड़ेंगे देने

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई FIR, पहले से 85 शिकायतें दर्ज

सीजेएम न्यायालय सूरजपुर के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी अशफाक उल्लाह और उसके परिवार के 7 लोगों के खिलाफ IPC की धारा 420, 467, 468, 120B और 34 के तहत अपराध दर्ज किया है।

यह वही परिवार है जिसके खिलाफ पहले से ही 10 करोड़ की ठगी के मामले में FIR दर्ज है और 85 से अधिक शिकायतें पुलिस के पास पहुंच चुकी हैं। करीब 6 महीने पहले ही पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, लेकिन जमानत पर बाहर आकर उन्होंने एक बार फिर ठगी की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस जांच जारी, अन्य पीड़ित भी आ सकते हैं सामने

पुलिस का कहना है कि यह मामला मल्टी लेवल मार्केटिंग स्कीम और फर्जी निवेश के जरिए संगठित ठगी का प्रतीत होता है। अन्य पीड़ितों की पहचान के लिए जांच जारी है। संभावना है कि और लोग भी सामने आ सकते हैं।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed