6 Sep 2026, Sun
Breaking

गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश,गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी थे सवार, देखें VIDEO

अहमदाबाद, 12 जून 2025

गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा हादसा सामने आया है। गुरुवार को दोपहर डेढ़ बजे के करीब एक प्लेन क्रैश हो गया। प्लेन के क्रैश होने से दो किलोमीटर की दरी तक धुंए का गुबार देखा गया।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर आया डीजीसीए का बयान

अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान के क्रैश होने की पर डीजीसीए ने बयान जारी किया है। डीजीसीए ने कहा है कि 12 जून को B787 विमान VT-ANB (अहमदाबाद से गैटविक के लिए) उड़ान AI-171 का संचालन करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 2 पायलट और 10 केबिन क्रू सहित 242 लोग सवार थे। विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर के साथ थी। कैप्टन सुमीत सभरवाल 8200 घंटों के अनुभव वाले LTC हैं। सह-पायलट के पास 1100 घंटों की उड़ान का अनुभव था। एटीसी के अनुसार विमान ने रनवे 23 से 1 बजकर 39 मिनट पर पर अहमदाबाद से उड़ान भरी थी। रनवे 23 से उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान हवाई अड्डे की परिधि के बाहर ज़मीन पर गिर गया। दुर्घटनास्थल से भारी काला धुआं निकलता देखा गया।
Share
पढ़ें   रायपुर में देर रात बड़ा खुलासा: गौवंश से ठसाठस भरा ट्रक पकड़ाया, हिंदू संगठनों ने पीछा कर रोका, ड्राइवर मोइन खान गिरफ्तार—UP ले जाए जा रहे थे पशु, पुलिस ने दर्ज की FIR

 

 

 

 

 

 

 

You Missed