10 Mar 2026, Tue
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय भव्य स्वास्थ्य शिविर में होंगे शामिल…झूलेलाल धाम में भव्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन…शैक्षणिक संस्थाओं के वाहन चालक और परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण…क्रिकेट की दुनिया में दक्षिण अफ्रीका इतिहास रचने की दहलीज में…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 14 जून 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 11:30 बजे केनाल रोड में स्थित झूलेलाल धाम में आयोजित भव्य स्वास्थ्य शिविर में शामिल होंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री निवास में समय आरक्षित है ।

भव्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज भव्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन झूलेलाल धाम के किया जा रहा है । आयोजन पूज्य बाबा गुरदास राम साहिब जी के जन्मोत्सव पर के मौके पर किया जा रहा है । बीजेपी के मीडिया प्रमुख और इस स्वास्थ्य शिविर के संयोजक अमित चिमनानी ने बताया कि भव्य स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ,वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, खेल एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ,सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक  पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, मोतीराम साहू, गुरु खुशवंत साहिब, अनुज शर्मा भाजपा प्रदेश महामंत्री, संजय श्रीवास्तव, रामू रोहरा सुबह 10 बजे करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष , डॉ रमन सिंह दोपहर 1.00 बजे शिविर में आयेंगे ।

 

शैक्षणिक संस्थानों के चालक/परिचालकों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण

सर्वाेच्च न्यायालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों चालकों पर परिवहन विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए उनके चालक लायसेंस को निलंबन किया गया है। यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले चालकों पर यातायात विभाग, पुलिस विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए परिवहन विभाग को मोटरयान अधिनियम में उल्लेखित प्रावधानों के अध्ययधीन यातायात नियमों का उल्लंघन पर कड़ी कार्यवाही की गई है। साथ ही उनके चालक लायसेंस को आगामी 03 माह के लिए निंलबित किया गया है। दुर्ग क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के अनुसार प्रमुख रूप से दुर्घटनावश मृत्यु 02, नशे में गाड़ी चलाना 53, तेज़ गति 68, लाल बत्ती पार करना 09, मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल 35, बिना हेलमेट 15 और अन्य 27 चालक शामिल है।

पढ़ें   आरंग समेत 5 विधानसभा क्षेत्रो में बीजेपी ने की चुनाव संचालक और सहसंचालकों की नियुक्ति

इसी प्रकार शिक्षण सत्र प्रांरभ होने के पूर्व निर्धारित 14 बिन्दुओं पर जिला के शैक्षणिक संस्थानों के स्कूल बसों को निरीक्षण/परीक्षण एवं चालक/परिचालकों को स्वास्थ्य परीक्षण हेतु जांच शिविर 14 एवं 15 जून 2025 को प्रातः 8 बजे से सेक्टर 06 भिलाई में आयोजित की गई है। जांच शिविर में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी दुर्ग, यातायात पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग दुर्ग के संयुक्त तत्वाधान में किया जाएगा। जिससे क्षैणिक कार्य एवं स्कूली छात्र-छात्राओं का सुरक्षित आवागमन हो सके।

दक्षिण अफ्रीका आज रच सकता है इतिहास

विश्व कप खिताबों के लिहाज से सबसे बदनसीब टीम दक्षिण अफ्रीका विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) जीतने के कगार पर खड़ी हो गयी है. हालांकि अभी भी उसे जीत के लिए 69 रन बनाने हैं. दक्षिण अफ्रीका अगर यह खिताब जीतती तो है तो वह टेस्ट चैम्पियनशिप खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बनेगी. 2019-21 सीजन WTC का पहला खिताब न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर जीता था. 2021-23 सीजन में आस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को हराकर चैम्दपियनशिप जीती थी. दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया के बीच 2023-25 के WTC की खिताबी जंग चल रही है.

 

दक्षिण अफ्रीका को जीत हसिल करने के लिए 282 रन का लक्ष्य मिला है. इस बार के WTC की खिताबी जंग की कहानी यह है कि आस्ट्रेलिया की पूरी टीम पहली पारी में 212 रनों पर ढेर हो गयी थी. हालांकि आस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 138 रनों पर ही डेर कर 74 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त ले ली थी. आस्ट्रेलिया अपनी दूसरी पारी में भी कुछ खास नहीं कर सका और उसकी पूरी टीम 207 रनों पर ही सिमट गयी. इस तरह से दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 282 रनों का लक्ष्य मिल गया. दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका एडेन मारक्रम के पराक्रम की बदौलत जीत की ओर बढ़ रहा है. मारक्रम 102 रन बनाकर नाबाद हैं.

पढ़ें   भूपेश बघेल समझ लें, सुरक्षा बलों के शौर्य पर सवाल बर्दाश्त नहीं: उपमुख्यमंत्री अरुण साव

तीसरे दिन का खेल खत्म होने के समय तक दक्षिण अफ्रीका ने 2 विकेट पर 213 रन बना लिये है. कप्तान बावुमा भी 65 रन पर नाबाद है ।

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed