22 Jul 2026, Wed
Breaking

अवैध रेत खनन मामले में बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव जिले के खनिज अधिकारी को किया गया निलंबित, खनन माफियाओं ने ग्रामीणों पर की थी फायरिंग

रायपुर 15 जून 2025

खनिज रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण न करने और संबंधित प्रकरणों में समुचित कार्यवाही नहीं किए जाने के कारण खनिज साधन विभाग द्वारा जिला राजनांदगांव में पदस्थ खनिज अधिकारी प्रवीण चन्द्राकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संचालनालय, भौमिकी तथा खनिकर्म, रायपुर नियत किया गया है।

 

 

गौरतलब है कि राजनांदगांव जिला के ग्राम मोहड़ा में अवैध रेत खनन का विरोध करने पर पिछले दिनों खनन माफियाओं ने ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी थी। गोलीकांड की इस घटना के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गयी थी। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पूरे घटनाक्रम और अवैध खनन के कारोबार को पुलिस और माइनिंग विभाग का संरक्षण मिलने का गंभीर आरोप लगाया था। पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों के उग्र प्रदर्शन के बाद पुलिस की काफी किरकिरी भी हुई थी। इस मामले में सोमनी के थाना प्रभारी को निलंबित भी किया गया है ।

Share
पढ़ें   श्रीलंका के दिग्गज औद्योगिक समूह ललन ग्रुप ने छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल यूनिट लगाने की जताई रुचि: मुंबई में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की खास मुलाकात, निवेश को लेकर हुआ अहम संवाद

 

 

 

 

 

You Missed