12 Mar 2026, Thu
Breaking

कवर्धा में गौ तस्करी का भंडाफोड़: 70 से अधिक गौवंश छुड़ाए गए, 11 तस्कर पकड़े गए, प्रशासन पर उठे सवाल

कवर्धा, 16 जून 2025

जिले में गौ तस्करी के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। ताजा मामला जिला मुख्यालय से महज 8 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे पर स्थित ग्राम बिजाझोरी (हरिनछपरा) का है, जहां बड़ी संख्या में गौवंश को अवैध रूप से ले जाया जा रहा था।

युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष तुकाराम चंद्रवंशी और बजरंग दल के जिला गौरक्षा प्रमुख प्रांजल तिवारी की तत्परता से इस तस्करी का खुलासा हुआ। दोनों नेताओं की अगुवाई में चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान 70 से अधिक गौवंश और बछड़ों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया गया, वहीं 11 से अधिक गौतस्करों को पकड़ने में सफलता मिली

घटना की जानकारी तत्काल कलेक्टर, एसडीएम और एएसपी को दी गई, लेकिन दो घंटे बीत जाने के बाद भी कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला और उन्होंने प्रशासन की निष्क्रियता पर नाराजगी जताई।

फिलहाल सभी गौवंश को हरिनछपरा स्थित एक निजी फैक्ट्री परिसर में अस्थाई रूप से रखा गया है। वहीं पकड़े गए तस्करों को कानूनी प्रक्रिया के तहत प्रशासन के सुपुर्द किया जा रहा है।

गौरक्षकों और ग्रामीणों ने मांग की है कि गौतस्करों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और जिले में सक्रिय तस्करी गिरोहों पर लगाम लगाने के लिए ठोस रणनीति बनाई जाए।

यह घटना न सिर्फ प्रशासन की सुस्ती को उजागर करती है, बल्कि जिले में सक्रिय अवैध तस्करी नेटवर्क की भी पोल खोलती है।

Share
पढ़ें   केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने केंद्रीय बजट पर व्यक्त किए विचार, कहा - विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने केन्द्रीय बजट से मिलेगी मदद

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed