8 Mar 2026, Sun

बिलासपुर में शाला प्रवेशोत्सव के रंग में रंगे मंत्री और बच्चे: तोखन साहू और अरुण साव ने किया बाल अतिथियों का स्वागत, 20 लाख की घोषणा, साइकिल-किताब-बैग बांटे गए, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में लगाए गए पौधे

प्रमोद मिश्रा

रायपुर. 16 जून 2025

केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज बिलासपुर के सरकण्डा स्थित पीएमश्री सेजेस कन्या शाला में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुए। शाला प्रवेशोत्सव उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। उप मुख्यमंत्री तथा बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने स्कूल में विभिन्न कार्यों के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की।

केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शाला प्रवेशोत्सव में बाल अतिथियों प्रियांशु, साहिल, प्राची और धनमती का तिलक लगाकर, माला पहनाकर और मुंह मीठा कर स्वागत किया। कार्यक्रम में बच्चों को बैग, किताब, ड्रांइग किट तथा सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरण भी किया गया। विधायकगण सर्वश्रेठ धरम लाल कौशिक, दिलीप लहरिया और सुशांत शुक्ला भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने शाला प्रवेशोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि गुरूओं की कृपा से ही उन्नति मिलती है। आज का यह दिन बेहद खास है, इसे हम एक वृहद उत्सव के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने बच्चों से कहा कि ये आपके सुनहरे दिन हैं। आने वाले भविष्य की नींव विद्यार्थी काल में ही रखी जाती है। केन्द्रीय राज्य मंत्री साहू ने बच्चों से कहा कि तनाव लेने की कतई आवश्यकता नहीं है। खूब मन लगाकर पढ़ें। विद्यार्थी जीवन ही पूरे जीवन की बुनियाद होती है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम में कहा कि शाला प्रवेशोत्सव का मूल उद्देश्य है कि एक भी बच्चा स्कूल आने से न छूटे। हमारी सरकार शिक्षा के जरिए पूरे समाज को एक साथ जोड़कर विकास का मार्ग प्रशस्त करना चाहती है। शिक्षा केवल डिग्री लेने के लिए नहीं है। शिक्षा और संस्कार दोनों जरूरी है। हमारे राज्य में छात्र और शिक्षक का अनुपात अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि शिक्षा हर एक का अधिकार है। युक्तियुक्तकरण के जरिए अब हर बच्चे को शिक्षा का उसका अधिकार मिल पाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में सभी के लिए शिक्षा सुलभ हो पा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि आज स्कूल का पहला और खास दिन है। आज हम सब संकल्प लें कि पूरे राज्य में अव्वल आकर बिलासपुर का परचम लहराएंगे। उन्होंने शाला प्रबंधन की मांग पर स्कूल में विभिन्न कार्यो के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की।

पढ़ें   CG विधानसभा ब्रेकिंग : सदन में उठा किसानों को उपलब्ध सरकारी मशीनरी का मामला, क़ृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा - किसानों के लिए मशीनरी उपलब्ध कराएंगे

विधायक सुशांत शुक्ला ने शाला प्रवेशोत्सव में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार मिला है। बच्चियां पल्लवित और पुष्पित होंगी तो समाज भी पल्लवित और पुष्पित होगा। जिला पंचायत के अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष ललिता संतोष कश्यप, कलेक्टर संजय अग्रवाल, नगर निगम के आयुक्त अमित कुमार तथा जिला पंचायत के सीईओ संदीप अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शाला प्रवेशोत्सव में मौजूद थे।

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रोपे गए पौधे

जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में शामिल होने पहुंचे अतिथियों ने स्कूल परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान 2.0’ के तहत बड़ी संख्या में नीम के पौधे लगाए। शाला प्रवेशोत्सव के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सबका मन मोहा। बिल्हा की विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुनीता ध्रुव और समग्र शिक्षा की एपीसी सुनीता पाण्डेय ने बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed