10 Mar 2026, Tue
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय बाल संरक्षण आयोग के स्थापना दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल…डिप्टी CM अरुण साव बिलासपुर जिले के प्रवास पर…PCC चीफ दीपक बैज राजनांदगांव जिले में गोलीकांड घटना स्थल का करेंगे निरीक्षण…आज से स्कूलों के समय में बदलाव…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 17 जून 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे सिविल लाइन स्थित अपने निवास से कार द्वारा रवाना होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12:45 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, जीई रोड, रायपुर पहुंचेंगे, जहां वे छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के 15वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम एक घंटे तक चलेगा।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री 1:45 बजे ऑडिटोरियम से प्रस्थान कर दोपहर 2:10 बजे होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल, वीआईपी रोड, रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे छत्तीसगढ़ राज्य सर्व सेन समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे। यह आयोजन लगभग 50 मिनट तक चलेगा।

दोपहर 3:00 बजे मुख्यमंत्री कार्यक्रम समाप्त कर होटल से रवाना होकर 3:10 बजे पुनः अपने निवास लौटेंगे। इसके बाद का समय आरक्षित रखा गया है।

डिप्टी CM अरुण साव रायपुर और बिलासपुर के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

उपमुख्यमंत्री अरुण साव छत्तीसगढ़ सर्व सेन समाज द्वारा आयोजित प्रतिभावान छात्र – छात्राओं के सम्मान समारोह एवं नवनियुक्त जिलाध्यक्षों के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे । उसके बाद बिलासपुर पहुंचकर लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में आयोजित विकसित भारत का अमृतलाल प्रदर्शनी/ प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम में शामिल होंगे । कार्यक्रम के बाद राजधानी अपने शासकीय निवास लौट आयेंगे ।

PCC चीफ दीपक बैज करेंगे राजनांदगांव जिले का दौरा

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज राजनांदगांव जिले के मोहड़ पहुंचेंगे जहां बुधवार शाम को रेत तस्करों ने कट्टे से फायरिंग कर दी थी। इस घटना में रोशन पिता बेनू मंडावी घायल हो गया था। गोली रोशन के गर्दन को छूकर निकली थी। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से गांव में बवाल हो गया। पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने घेराव कर दिया और पकड़े गए दो आरोपियों को भीड़ के हवाले करने की मांग कर देर तक डटे रहे।

पढ़ें   आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय रायपुर के कार्यक्रमों में होंगे शामिल...राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा करेंगे पदभार ग्रहण...बीजेपी और कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी करेंगे नामांकन दाखिल...पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

आज से स्कूल के समय में बदलाव

छत्तीसगढ़ में कल यानि 16 जून को शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया । आज यानि 17 जून से स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है । आज से 23 जून तक सुबह 7 बजे से 11 बजे तक स्कूल संचालित की जाएगी।  गर्मी के मौसम को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है ।

Share

 

 

 

 

 

You Missed