10 Mar 2026, Tue
Breaking

योग दिवस पर प्रदेश में वेलनेस सप्ताह की रंगारंग शुरुआत: बच्चों ने सीखे तितली और वृक्ष आसन, महिलाओं ने लोकधुनों पर किया योग-नृत्य, आरोग्य मंदिरों में गूंजा स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 17 जून 2025

विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में “योग एवं वेलनेस सप्ताह” की शुरुआत उत्साहपूर्वक की गई। सप्ताह के पहले दिन को “योग परिचय दिवस” के रूप में मनाया गया, जिसमें प्रदेश भर में हजारों बच्चों और महिलाओं ने सहभागिता कर योग के महत्व को अनुभव किया।

इस अवसर पर 5 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए विशेष योग सत्र आयोजित किए गए, जिनमें उन्हें योग के मूल सिद्धांतों और लाभों से परिचित कराया गया। दौड़, रस्सी कूद, तितली और वृक्ष जैसे सरल योगासन, संतुलन दौड़ तथा फल पहचानने जैसे खेल-आधारित अभ्यासों के माध्यम से बच्चों को आनंददायक तरीके से योग की ओर प्रेरित किया गया। विद्यालय खुलने के तुरंत बाद आयोजित यह सत्र बच्चों के लिए नवीनता, ऊर्जा और जागरूकता का स्रोत बना। यह गतिविधियाँ बच्चों में एकाग्रता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के विकास में सहायक सिद्ध हो रही हैं।

इस अवसर पर प्रदेश के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में हज़ारों महिलाओं और बच्चों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।

सप्ताह के प्रथम दिवस को “ऊर्जा और संवाद दिवस” के रूप में महिलाओं के लिए भी समर्पित किया गया। गर्भवती महिलाएं, स्तनपान कराने वाली माताएं तथा अन्य महिलाओं ने हल्के खिंचाव वाले व्यायाम, विशेष योगाभ्यास, लोकधुनों पर नृत्य, रिंग गेम्स और सामूहिक संवाद जैसी गतिविधियों में भाग लिया। इस आयोजन ने महिलाओं को न केवल स्वास्थ्य के प्रति सजग किया बल्कि उन्हें एक-दूसरे से जुड़ने और अपने अनुभव साझा करने का भी अवसर प्रदान किया। इन गतिविधियों ने महिलाओं के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पढ़ें   छत्तीसगढ़ में सभी को घर का सपना होगा साकार: CM विष्णुदेव साय ने लॉन्च की अटल विहार योजना, 7 आवासीय परियोजनाओं में 1650 मकानों का होगा निर्माण, ईडब्ल्यूएस और एलआईजी श्रेणी को मिलेगा 80 हजार तक का अनुदान, घर बैठे कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

“योग एवं वेलनेस सप्ताह” के इस प्रारंभिक आयोजन ने प्रदेश के नागरिकों, विशेष रूप से बच्चों और महिलाओं के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया है। आगे आने वाले दिनों में विभिन्न वर्गों के लिए योग सत्र और आनंदमय गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिससे समग्र स्वास्थ्य और सामुदायिक भागीदारी को बल मिलेगा।


Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed