12 Mar 2026, Thu
Breaking

बलौदाबाजार में हैवान बना बेटा: दिव्यांग पिता पर 15 बार चाकू से किया वार, दुकान में घुसकर की तोड़फोड़, CCTV में कैद हुई रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात

प्रमोद मिश्रा

बलौदाबाजार, 18 जून 2025

जिले से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपने ही दिव्यांग पिता को 15 बार चाकू से गोद डाला। यह पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। आरोपी बेटे की पहचान अमरजीत चावला उर्फ बुग्गी के रूप में हुई है, जो पहले शिक्षाकर्मी रह चुका है। पिता पर जानलेवा हमला करने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। घायल नरेंद्र सिंह चावला (75) की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, अमरजीत अपने पिता की घड़ी की दुकान में 17 जून की शाम करीब 4 बजे बाइक से पहुंचा और अचानक तोड़फोड़ शुरू कर दी। जब नरेंद्र सिंह ने उसे रोका, तो बेटे ने उन पर चाकू से लगातार वार कर दिए। इस दौरान बुजुर्ग चीखते रहे, लेकिन आरोपी रुका नहीं।

पारिवारिक तनाव बना हमले की वजह

पुलिस के अनुसार, अमरजीत पहले शिक्षाकर्मी था लेकिन नशे की लत और अनुशासनहीनता के चलते उसकी नौकरी चली गई थी। इसी बात को लेकर वह अपने पिता को जिम्मेदार मानता था और लंबे समय से उनसे रंजिश रखता था। घटना के दिन इसी तनाव के चलते उसने जानलेवा हमला कर दिया।

स्थानीय लोगों की सूझबूझ से आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पहले भी मारपीट के प्रकरण दर्ज हैं।

पढ़ें   बड़ी ख़बर : पंचायत मंत्री से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने से पंचायत सचिव नाराज़...सचिवों ने 26 दिसम्बर से काम बंद, क़लम बंद की दी चेतावनी...बनी है ये रणनीति

SP भावना गुप्ता ने दी कड़ी कार्रवाई की जानकारी

एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और अन्य संगीन धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस CCTV फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर जांच कर रही है।

यह घटना पारिवारिक रिश्तों में आई दरार और मानसिक असंतुलन का चिंताजनक उदाहरण है, जिसने पूरे शहर को झकझोर दिया है। पुलिस मामले की हर पहलु से जांच कर रही है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed