7 Jun 2026, Sun
Breaking

VIDEO : जब अधिकारियों को जमकर लगाई MLA SANDEEP SAHU ने फटकार, कार्यक्रम का बहिष्कार कर चले गए विधायक, सामने आई यह वजह…

बलौदाबाजार, 19 मई 2025

छत्तीसगढ़ के कसडोल विधायक अपनी सरल छवि के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार विधायक का गुस्सा वाला रूप भी देखने को मिला है । दरअसल, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान कसडोल विधायक संदीप साहू नाराज होकर कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर चले गए। उन्होंने आयोजनकर्ताओं पर प्रोटोकॉल पालन नहीं करने का आरोपी लगाया। इस कार्यक्रम में विधायक साहू के अलावा पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश विशेष रूप से शामिल हुए थे।

 

 

दरअसल, स्वागत के दौरान विधायक से पहले सांसद प्रतिनिधि का सम्मान किया गया। इसको लेकर विधायक संदीप साहू ने मंच पर अचानक नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि, कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुझसे पहले सांसद प्रतिनिधि का सम्मान किया गया, जो शिष्टाचार और नियमों के विरुद्ध है।

विधायक ने कार्यक्रम का किया बहिष्कार

विधायक नाराज होने के बाद उन्होंने कार्यक्रम का बहिष्कार कर मंच से उठकर चले गए। उनके मंच से जाते ही हड़बड़ाए अधिकारी तुरंत ही उन्हें मनाने के लिए उनके पीछे-पीछे भागते नजर आए। लेकिन विधायक ने कार्यक्रम से दूरी बना ली।

Share
पढ़ें   लोक सेवा आयोग परीक्षा-2024 में सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई, युवा अधिकारियों को प्रदेश सेवा में नई शुरुआत की शुभकामनाएँ

 

 

 

 

 

You Missed