7 Sep 2026, Mon
Breaking

CG में ACB की बड़ी कार्रवाई : PWD विभाग का EE मांग रहा था ठेकेदार से दो लाख रुपए का घूस, ACB की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

जगदलपुर/रायपुर, 20 जून 2025

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यपालन अभियंता (ईई) को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। गिरफ्तार किए गए ईई का नाम अजय कुमार है। यह कार्रवाई ठेकेदार की शिकायत पर की गई।

क्या है मामला?

 

 

जानकारी के मुताबिक जगदलपुर में लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यपालन अभियंता के पद पर पदस्थ अजय कुमार टेंभूरने ने ठेकेदार रमेश यादव से बिल भुगतान के एवज में 2 लाख रुपये की मांग की थी। जिससे परेशान ठेकेदार ने EE के खिलाफ ACB से शिकायत की थी। शिकायत सही पाए जाने के बाद एसीबी ने रिश्वतखोत अफसर को गिरफ्तार करने ट्रैप का आयोजन किया।

योजना के मुताबिक जैसे ही ठेकेदार रिश्वत की रकम दो लाख रुपये ईई अजय कुमार टेंभुरने को दी, तुरंत ही एंटी करप्शन ब्यूरों की टीम ने अफसर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल एसीबी की टीम अफसर के दफ्तर और आवास की तलाशी ले रही है।

 

Share
पढ़ें   नक्सलवाद पर सरकार का बड़ा ऐलान: 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य, बस्तर ओलंपिक और पंडुम से बढ़ा विश्वास, विदेश यात्रा में निवेशकों को किया आमंत्रित – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय<br>

 

 

 

 

 

You Missed