8 Jun 2026, Mon

Instagram में Sucide Letter लिखकर फांसी के फंदे पर झूल गया युवक : सुसाइड नोट में अपनी प्रेमिका को बताया मुख्य वजह, लिखा – रेप केस में फंसाने की धमकी दी…RAIPUR बुलाकर वसूले 15,000

• पुलिस कर रही मामले की जांच

• लड़की के साथ दो अन्य पर आरोप

जांजगीर चांपा, 20 जून 2025

 

 

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड और उसके 2 दोस्तों से प्रताड़ित होकर सुसाइड कर लिया। युवक ने मरने से पहले इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा कि मेरी मौत की वजह मेरी गर्लफ्रेंड है। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाले युवक का नाम गोपी दास महंत (23) है, जो पोंछ गांव का रहने वाला था, जो राज घराना मिठाई दुकान में सेल्समैन के रूप में काम करता था। मौत से पहले युवक ने अपने मां-बाप से माफी भी मांगी है।

यह है पूरा मामला

दरअसल, गोपी दास महंत 19 जून की दोपहर 1:30 बजे से लापता था। परिजनों ने उसे फोन किया, आसपास खोजने की बहुत कोशिश की, लेकिन न फोन उठाया और न कहीं पता चला। इसके बाद परिजनों ने बलौदा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

इसी दौरान गोपी के बुआ के बेटे मुक्तवन महंत ने बताया कि दूसरे दिन सुबह एक ग्रामीण ने बकरी चराते समय पेड़ पर लटका शव देखा। इसके बाद उसने गांव में आकर जानकारी दी। गांववालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

सुसाइड नोट में क्या लिखा?

मरने से पहले युवक ने Stylish_star_mahant नाम की आईडी पर लिखा कि… मैं गोपी दास महंत ग्राम पोंछ का रहने वाला हूं और मेरे मरने का मुख्य कारण मेरी गर्लफ्रेंड सीमा महंत है। पिता का नाम फूलदास है, ग्राम तरदा जिला कोरबा। मैं पिछले 4 साल से इन लोगों का दुख झेलता आ रहा हूं, लेकिन अब बर्दाश्त के बाहर है।

पढ़ें   आज की बड़ी खबरें : भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ...नगरीय निकायों में शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया...CM विष्णुदेव साय जाएंगे मुंबई...डिप्टी CM अरुण साव का मुंगेली दौरा...पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

” आज 13-06-25 को मुझे मिलने के बहाने रायपुर बुलाकर 15000 पैसे ले लिए और मना करने पर रेप केस में फंसाने की धमकी दी और साथ में अपने दोस्तों को बुलाया था, विनिता और रूपेश…. लास्ट में यही बोलूंगा मुझे माफ कर देना मम्मी-पापा। पोस्ट पर एक युवती की फोटो भी है, उसी के ऊपर लिखा गया है।

 

Share