7 Mar 2026, Sat

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय के साथ अन्य मंत्री कर रहे योग…चरण पादुका योजना की शुरुआत करेंगे CM…DEPUTY CM अरुण साव मुंगेली में सुनेंगे लोगों की समस्याएं…राजीव भवन में विजय जांगिड़ लेंगे पिछड़ा वर्ग विभाग के पदाधिकारियों की बैठक…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 21 जून 2025

आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सीएम के साथ सभी मंत्री और विधायक योग कर रहे हैं । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने गृह जिले जशपुर में, तो डिप्टी CM अरुण साव मुंगेली में और विजय शर्मा कवर्धा में योग करते नजर आ रहे हैं । योग दिवस को लेकर प्रदेश भर में बीजेपी के साथ सरकार भी बड़ा कार्यक्रम कर रही है ।

CM का आज का काफी व्यस्त कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 6:55 बजे विश्रामगृह, जशपुर से प्रस्थान कर 7:00 बजे रणजीता स्टेडियम, जशपुर पहुंचेंगे। यहां वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे और आमजन के साथ योगाभ्यास करेंगे।

योग कार्यक्रम के बाद वे 8:35 बजे स्टेडियम से प्रस्थान कर पुनः विश्रामगृह लौटेंगे, जहां कुछ समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री 10:00 बजे दुलदुला हाट बाजार पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री का काफिला 11:00 बजे दुलदुला से रवाना होकर 11:20 बजे गिनाबहार पहुंचेगा, जहां वे BPHU और MCH यूनिट के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद 11:50 बजे सलियाटोली पहुंचकर फिर से विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

दोपहर में मुख्यमंत्री 12:20 बजे कृषि उपज मंडी महुआटोली (कण्डोरा) पहुंचेंगे, जहां सर्व नाई सेन समाज द्वारा आयोजित महासम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होकर समाज के प्रतिभावान युवाओं को सम्मानित करेंगे।

कार्यक्रमों के पश्चात मुख्यमंत्री 1:30 बजे महुआटोली से प्रस्थान कर 2:00 बजे अपने निज निवास, बनिया (विकासखंड कांसाबेल) पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम प्रस्तावित है।

पढ़ें   CM विष्णुदेव साय को राज्य स्तरीय भव्य पंथी नृत्य प्रतियोगिता के लिए मिला न्योता : नवागढ़ में 19 से 21 दिसंबर तक होगी भव्य पंथी नृत्य प्रतियोगिता, देश के विभिन्न राज्यों के नर्तक दल लेंगे हिस्सा

डिप्टी सीएम अरुण साव मुंगेली में

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज मुंगेली में योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे । देर शाम को राजधानी रायपुर अपने शासकीय निवास लौट आयेंगे ।

आज चरण पादुका योजना की शुरुआत

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज चरण पादुका वितरण योजना का शुभारंभ करेंगे। जशपुर जिले के तपकरा में आयोजित कार्यक्रम में सीएम साय तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की महिलाओं को चरण पादुका प्रदान करेंगे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार का राज्य के तेंदूपत्ता संग्राहकों से किया गया एक और वादा पूरा होगा।

छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने संकल्प पत्र में चरण पादुका योजना को फिर से शुरू किये जाने का वादा किया था, जिसे पूर्ववर्ती सरकार ने बंद कर दिया था। छत्तीसगढ़ की संवेदनशील सरकार द्वारा पुनः शुरू की जा रही है। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए सरकार ने 40 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी है। यह योजना सीधे-सीधे राज्य के 12 लाख 40 हजार तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की महिलाओं को लाभ पहुंचाएगी, जिन्हें चरण पादुका का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता हमेशा अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक न्याय और सुविधा पहुंचाना है। तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों का राज्य की अर्थव्यवस्था और वनोपज आधारित आजीविका में अमूल्य योगदान है। चरण पादुका योजना हमारे संकल्प पत्र का वादा था, जिसे हम पूरा करने जा रहे है। यह सिर्फ चरण पादुका का वितरण नहीं, बल्कि  संग्राहक परिवार के स्वाभिमान और सुरक्षा का प्रतीक है।

कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी लेंगे बैठक

पढ़ें   डिप्टी CM अरुण साव एक्शन में : PWD विभाग में गुणवत्ताहीन निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, विभाग के दो अधिकारियों को किया गया निलंबित, तो दो को कारण बताओ नोटिस हुआ जारी

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी विजय जांगिड़ आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश प्रभारियों की बैठक लेंगे ।

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed