8 Mar 2026, Sun
Breaking

ICAI रायपुर शाखा का केंद्रीय जीएसटी अधिकारियों से संवाद: करदाताओं की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा, विभागीय सहभागिता का मिला आश्वासन

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 21 जून 2025

जीएसटी प्रणाली को और अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से ICAI रायपुर शाखा के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय जीएसटी, रायपुर के प्रधान आयुक्त पराग चकोर बोरकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जीएसटी प्रणाली के अंतर्गत करदाताओं व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को आ रही व्यावहारिक समस्याओं को विस्तार से रखा और उनके समाधान हेतु सकारात्मक सुझाव प्रस्तुत किए।

अधिकारियों ने ICAI की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए भविष्य में संयुक्त प्रयासों से जीएसटी अनुपालन को और सशक्त बनाने पर सहमति जताई। साथ ही आगामी जीएसटी जागरूकता, प्रशिक्षण एवं आउटरीच कार्यक्रमों में विभागीय सहभागिता हेतु आमंत्रण भी स्वीकार किया।

प्रतिनिधिमंडल में ICAI रायपुर शाखा के अध्यक्ष विकास गोलछा, उपाध्यक्ष रश्मि वर्मा, सचिव रवि जैन, कोषाध्यक्ष संस्कार अग्रवाल, जीएसटी समिति के संयोजक मोहित अग्रवाल और चार्टर्ड अकाउंटेंट आयुष गर्ग शामिल थे।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ ने पिछले वित्तीय वर्ष में 18% की जीएसटी वृद्धि दर दर्ज की है, जो देश में सबसे अधिक है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की भूमिका निर्णायक रही है, जिन्होंने सरकार और करदाताओं के बीच सेतु बनकर जागरूकता, अनुपालन और पारदर्शिता को बढ़ावा दिया है।

Share
पढ़ें   महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने रायपुर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना, प्रदेश के सभी विधायक और सांसद होंगे प्रदर्शन में शामिल

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed