9 Mar 2026, Mon
Breaking

आज की बड़ी खबरें : केंद्रीय गृह मंत्री AMIT SHAH का नारायणपुर दौरा रद्द…RAIPUR में नक्सल मामले को लेकर अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक…वाराणसी दौरे पर AMIT SHAH के साथ जायेंगे CM विष्णुदेव साय…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 23 जून 2025

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का प्रस्तावित नारायणपुर दौरा अचानक रद्द कर दिया गया है। अब वे रायपुर में ही सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों और कमांडर्स के साथ अहम बैठक करेंगे। अमित शाह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं और सोमवार को उनका नारायणपुर जाने का कार्यक्रम तय था, लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते दौरा निरस्त कर दिया गया। ऐसे में नकल मामले को लेकर आज बड़ी बैठक होटल मेफेयर में अमित शाह करने वाले हैं ।

आज वाराणसी के प्रवास पर अमित शाह और CM 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज वाराणसी का दौरा करेंगे। इस दौरान वह क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेंगे, जिसमें उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत और बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान, शाह बीजेपी नेताओं के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे।
23-24 जून को वाराणसी में होगी बीजेपी नेताओं की सभा
गृह मंत्री अमित शाह 23 जून को शाम लगभग 5 बजे वाराणसी पहुंचेंगे। बीजेपी कार्यकर्ता वाराणसी हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत करेंगे। इसके बाद, वह शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दर्शन के लिए जाएंगे। क्षेत्रीय परिषद की बैठक के लिए उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों के भी वाराणसी पहुंचने की उम्मीद है। 24 जून को वाराणसी के एक होटल में यह महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय केंद्रीय गृह मंत्री के साथ वाराणसी पहुंचेंगे ।
Share
पढ़ें   Road Safety Cricket : भारत और आस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल मैच में बारिश ने डाला खलल, शहीद वीरनारायण सिंह स्टेडियम में तेज बारिश, मैच फिर से शुरू होने के कम आसार

 

 

 

 

 

You Missed