9 Mar 2026, Mon
Breaking

दुर्ग में सराफा कारोबारी के घर 50 लाख की चोरी का खुलासा: जमीन में गाड़े गए गहने और ₹9.75 लाख नगद बरामद, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र से 5 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, 28 जून 2025 – सराफा कारोबारी शांतिलाल कांकरिया के घर हुई 50 लाख रुपये की बड़ी चोरी की गुत्थी को दुर्ग पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र से कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जमीन में गाड़े गए सोने-चांदी के गहनों के साथ-साथ ₹9.75 लाख नगद भी बरामद कर लिए हैं। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के महावीर कॉलोनी का है।

ऐसे दिया गया वारदात को अंजाम

24 जून की रात अज्ञात चोरों ने कारोबारी शांतिलाल कांकरिया के घर घात लगाकर चोरी को अंजाम दिया। वारदात के बाद व्यापारी ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस तत्काल सक्रिय हुई।

सीसीटीवी से मिला सुराग

जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवक स्प्लेंडर बाइक पर इलाके की रेकी करते नजर आए। इनकी पहचान रंजीत डाहरे और रोशन डाहरे के रूप में हुई, जिन्हें खैरागढ़ जिले के केराजबोड गांव से गिरफ्तार किया गया।

चोरी कबूल, नागपुर में बेचे गहने

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की बात स्वीकार करते हुए बताया कि कुछ गहने नागपुर निवासी आकाश सोनी को बेचे गए थे। पुलिस ने नागपुर जाकर आकाश को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से चांदी के गहने बरामद किए।

गहनों को जमीन में गाड़कर छुपाया गया था

चोरी के अन्य गहनों को आरोपी रोशन मार्कण्डेय ने अपनी भाभी योगेश्वरी मार्कण्डेय और साथी रविशंकर बंजारे के पास छुपाया था। पुलिस से बचने के लिए योगेश्वरी ने गहनों को जमीन में गाड़ दिया था। पुलिस ने डीएसएमडी मेटल डिटेक्टर की मदद से गहनों को जमीन से बरामद किया।

पढ़ें   पर्यावरण विशेष : आरआरवीयूवीएनएल और अदाणी एंटरप्राइजेज के बागवानी विभाग की बड़ी उपलब्धि, साल के जंगली पेड़ों की नर्सरी बनाने में हासिल की बड़ी सफलता

कुल जब्ती

पुलिस ने सभी आरोपियों के पास से ₹9 लाख 75 हजार नकद, सोने-चांदी के आभूषण और चांदी के बिस्किट जब्त किए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

कोतवाली थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस टीम ने तत्परता से काम करते हुए चोरी की वारदात का पर्दाफाश किया है। अपराधियों की गिरफ्तारी और संपत्ति की बरामदगी में विशेष भूमिका निभाने वाले अधिकारियों को विभागीय सम्मान भी दिया जाएगा।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed