10 Mar 2026, Tue
Breaking

गौरेला-पेंड्रा मरवाही में मूसलधार बारिश का कहर: निर्माणाधीन नेशनल हाईवे बहा, टूटी पुलिया, कई एनीकट बहे, यातायात डायवर्ट, एसडीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश

गौरेला-पेंड्रा मरवाही, 04 जुलाई 2025

क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। पानी के तेज बहाव से वन विभाग द्वारा निर्मित कई एनीकट बह गए हैं, वहीं निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग को भी भारी क्षति पहुंची है।

बिलासपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य अभी 50 प्रतिशत भी पूरा नहीं हो पाया है, लेकिन तेज बारिश ने इस अधूरे काम की पोल खोल दी है। कारिआम और जोगीसार के बीच निर्माणाधीन पुलिया के लिए बनाया गया बाईपास बारिश के पानी के दबाव में दो हिस्सों में बंट गया, जिससे यातायात ठप हो गया।

यातायात को बदले गए मार्ग से भेजा जा रहा है

स्थानीय प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए वाहनों को पेंड्रा और खोडरी मार्ग से बिलासपुर, अनूपपुर, शहडोल और जबलपुर की ओर डायवर्ट किया है, ताकि आवागमन बना रहे।

मरम्मत कार्य शुरू, एसडीएम ने किया निरीक्षण

क्षेत्र की स्थिति को देखते हुए एसडीएम ऋचा चंद्राकर ने जोगीसार व कोटमी खुर्द पहुंचकर क्षतिग्रस्त मार्गों और पुलियों का निरीक्षण किया। कालेवा नाला के तेज बहाव से कोटमी खुर्द में सड़क बुरी तरह टूट गई है।

जोगीसार में टूटी पुलिया की मरम्मत का कार्य जारी है। मरम्मत के बाद बेलपत की पुलिया को भी सुधारा जाएगा। एसडीएम ने मौके पर मौजूद ठेकेदार और इंजीनियर को निर्देशित किया कि मरम्मत कार्य को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा करें।

निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के उप अभियंता भी उपस्थित रहे।

जनता परेशान, प्रशासन अलर्ट मोड में

लगातार बारिश से जनजीवन बेहाल है। ग्रामीण इलाकों से संपर्क मार्ग टूटने के कारण आवाजाही में परेशानी हो रही है। प्रशासन राहत और मरम्मत कार्यों में तेजी ला रहा है ताकि सामान्य स्थिति जल्द बहाल की जा सके।

Share
पढ़ें   ग्रामीणों ने तोड़ा मकान..भूमिहीन महाराज दंपत्ति को हुआ 15 लाख का नुकसान..9 लोगों के खिलाफ मगरलोड थाना में मामला दर्ज

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed