8 Mar 2026, Sun

भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर : BJP के सभी सांसद-विधायकों को मिला मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, मैनपाट प्रशिक्षण शिविर में अनिवार्य रूप से रहना होगा उपस्थित

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 5 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन ने पार्टी अनुशासन और संगठनात्मक मजबूती के तहत बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा के सभी सांसदों और विधायकों को पत्र लिखकर 7 से 9 जुलाई तक मैनपाट (कमलेश्वरपुर, रोपाखार, जिला सरगुजा) में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का स्पष्ट निर्देश दिया है।

भाजपा के इस अहम प्रशिक्षण शिविर में वरिष्ठ राष्ट्रीय नेताओं की उपस्थिति तय मानी जा रही है, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भी एक अलग पत्र जारी कर सभी जनप्रतिनिधियों को स्पष्ट किया है कि उपस्थिति किसी भी सूरत में अनिवार्य मानी जाएगी।


विशेष निर्देश – शिविर के दौरान यह नियम रहेंगे लागू:

🔸 7 जुलाई को सुबह 10 बजे तक सभी को वर्ग स्थल पहुंचना अनिवार्य होगा, और वापसी 9 जुलाई शाम 4 बजे के बाद ही संभव होगी

🔸 प्रत्येक सांसद/विधायक/मंत्री अपने साथ अधिकतम दो या तीन सहयोगी ही ला सकेंगे।

🔸 पीएसओ, निजी सहायक व वाहन चालकों के लिए अलग आवास व्यवस्था की गई है।

🔸 वर्ग स्थल से आवास स्थल तक छोटे वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा — आगमन हेतु मिनी बसें उपलब्ध रहेंगी

🔸 पूरे शिविर के दौरान निर्धारित दिनचर्या का पालन अनिवार्य होगा।

🔸 शिविर समापन से पहले एक सामूहिक फोटो सेशन रखा गया है, जिसमें सभी प्रतिभागियों और वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति जरूरी होगी।

🔸 शिविर के बाद प्रतिभागी, समयानुसार सरगुजा, मैनपाट, बलरामपुर, सूरजपुर, जशपुर के पर्यटन व धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे।

पढ़ें   CRIME : पुलिस ने दिखाई तत्परता.. नाबालिग से छेड़खानी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर किया न्यायालय में पेश

🎯 संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम

भाजपा की यह पहल न सिर्फ नेतृत्व कौशल और विचारधारा के समन्वय का मंच बनेगी, बल्कि विधानसभा चुनाव 2028 के दृष्टिकोण से सांगठनिक एकता और रणनीति निर्धारण के लिए भी यह शिविर बेहद अहम माना जा रहा है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed