6 Sep 2026, Sun
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय कबीरधाम जिले के प्रवास पर…कोरबा जिले को बड़ी सौगात देंगे डिप्टी CM अरुण साव…बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट जारी…बीजेपी के दिग्गज पहुंचेंगे मैनपाट…भारत और इंग्लैंड मैच FINAL DAY…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 06 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कबीरधाम जिले के दौरे पर रहेंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर 12 बजकर 40 मिनट में हेलीकॉप्टर से पंडरिया पहुंचेंगे । पंडरिया के स्वामी आत्मानंद स्कूल में महतारी अलंकरण सम्मान समारोह के कार्यक्रम में शामिल होंगे और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे । कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री वापस रायपुर आ जाएंगे ।

 

 

डिप्टी CM का दौरा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज कोरबा जिले से प्रवास पर रहेंगे और शाम को अंबिकापुर पहुंच जाएंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक बिलासपुर से प्रस्थान कर कोरबा जिले के नगर पंचायत पाली पहुंचेंगे और पाली को विकास कार्यों की सौगात देंगे । इस कार्यक्रम के बाद नगर पालिका बाकी मोंगरा पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे । बाकी मोंगरा में कबीर प्राकट्य दिवस समारोह में शामिल होने के बाद अंबिकापुर पहुंचेंगे और वहीं रात्रि विश्राम भी करेंगे ।

आज का मौसम

मौसम विभाग ने प्रदेश के 33 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इसमें 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और बाकी क्षेत्रों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, सरगुजा जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश हो सकती हैं।

बीजेपी के दिग्गज पहुंचेंगे मैनपाट

भाजपा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 7 जुलाई से 9 जुलाई तक मैनपाट के कमलेश्वरपुर रोपाखार, जिला सरगुजा में किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के सांसदों, विधायकों, मंत्रियों सहित शीर्ष नेतृत्व की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इसके लिए आज बहुत सारे नेता और कार्यकर्ता मैनपाट पहुंचेंगे । प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 7 जुलाई को करेंगे। शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश के सभी मंत्रीगण, सांसद और विधायक उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी भाजपा जनप्रतिनिधियों को पत्र जारी कर प्रशिक्षण शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

पढ़ें   CG शराब घोटाला: 379 दिन बाद जेल से बाहर आएंगे कवासी लखमा, सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत; छत्तीसगढ़ से बाहर रहना होगा, पासपोर्ट जमा करने के आदेश

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच का पांचवां दिन

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट न आज पांचवां और अंतिम दिन है । बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला हो रहा है। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 587 रन बनाने के बाद इंग्लैंड को 407 रनों पर रोक दिया था। शुभमन गिल की टीम को पहली पारी में 180 रनों की बढ़त मिली। दूसरी पारी में भारतीय टीम ने 427 रन बनाए और पारी घोषित कर दी। इंग्लैंड को चौथी पारी में जीत के लिए 608 रनों का लक्ष्य मिला। जिसके जवाब में चौथा दिन खत्म होने के बाद 3 विकेट खोकर 72 रन बना लिए हैं।

Share

 

 

 

 

 

You Missed