11 Mar 2026, Wed
Breaking

खड़गे को जवानों का नाम लेने का हक नहीं, कांग्रेस का किसान-जवान-संविधान शो ड्रामा से ज़्यादा कुछ नहीं: केदार कश्यप का कांग्रेस पर तीखा हमला

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 07 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ के वन और सह‌कारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि किसानों व जवानों के आत्मसम्मान और संविधान की आत्मा को लहूलुहान करने वाली कांग्रेस आज उनके नाम पर राजनीतिक पाखण्ड का शर्मनाक प्रदर्शन कर रही है। कश्यप ने कहा कि कांग्रेस की राजधानी में किसान-जवान-संविधान जनसभा कांग्रेस के मिथ्या प्रलाप की एक नई सियासी कवायद से ज्यादा कुछ नहीं है।

प्रदेश के वन मंत्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट को यह कतई नहीं भूलना चाहिए कि अपने शासनकाल में कांग्रेस की भूपेश-सरकार ने हर कदम पर न केवल किसानों के साथ छलावा किया, अपितु किसानों के आत्मसम्मान को कुचलने में भी कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी थी। कांग्रेस की भूपेश सरकार ने वादा करके भी किसानों को दो साल का बकाया बोनस नहीं दिया, धान खरीदी का पैसा किसानों को चार-चार किश्तों में ‘खानदान’ की चाटुकारिता करते हुए रुला-रुलाकर दिया, धान खरीदी के लिए बारदाना तक पर्याप्त संख्या में भूपेश सरकार मुहैया नहीं करा रही थी। जिस भूपेश-सरकार का पूरा कार्यकाल किसानों की आत्महत्या के कलंक से भरा हो, वह कांग्रेस आज किस मुँह से किसानों के नाम पर प्रलाप कर रही है? कश्यप ने कहा कि केंद्र में भी जब तक कांग्रेस की सरकार रही, किसानों के लिए 55 सालों में एक भी कल्याणकारी काम नहीं किया, जबकि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार किसानों को उचित समर्थन मूल्य दे रही है, फसल बीमा योजना दे रही है, किसान सम्मन निधि दे रही है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर हर किसान से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान खरीद रही है और धान की राशि एकमुश्त किसानों के खाते में जमा हो रही है।

पढ़ें   '5-6 गोली चलाने के बाद रुकते थे, फिर फायरिंग शुरू कर देते थे आतंकी', जम्मू बस अटैक में घायल तीर्थयात्रियों ने बताई आंखों देखी

प्रदेश के वन मंत्री कश्यप ने कहा कि जो खड़गे ऑपरेशन सिंदूर को छिटपुट ऑपरेशन बताकर सेना का मनोबल तोड़ने का काम करते हैं, जिनके नेतृत्व वाली कांग्रेस एयर स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगती रही हो, नक्सलियों के समर्थन में बयान देती है, वो जवान की क्या बात करेंगे? कश्यप ने कहा कि कांग्रेस ने हर कदम पर देश और प्रदेश में जवानों का मनोबल हमेशा कम करने का काम किया है। प्रदेश में नक्सलबाद का खात्मा हो रहा है, जवान लड़ रहे हैं तब कांग्रेस एक तरफ नक्सलियों से अपना भाईचारा निभा रही है, वहीं दूसरी ओर जवानों का मनोबल गिराने का काम कर रही है। देश में सीमाओं की सुरक्षा और देश के स्वाभिमान के लिए लड़ रहे जवानों के प्रति कांग्रेस के लोगों की स्तरहीन टिप्पणियाँ देश भूला नहीं है। अब ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलकर भारतीय सेना के शौर्य पर कांग्रेस सवाल उठा रही है।

प्रदेश के वन मंत्री कश्यप ने कहा कि जिस कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर संविधान की हत्या की हो, चुनी हुई राज्यों सरकारों को गिराने का रिकॉर्ड जिसके नाम पर है, उस कांग्रेस के नेता आज संविधान के नाम पर झूठा नैरेटिव चलाकर देश को बरगलाने में लगे हैं। कश्यप ने कहा कि कांग्रेस तो संविधान की हत्यारी है। सत्ता लोलुपता के चलते देश पर आपातकाल थोपकर लोकतंत्र और संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस ने न केवल संविधान में मनमाने संशोधन किए, अपितु आपातकाल में विपक्षविहीन संसद में संविधान की प्रस्तावना तक को बदलने का पाप कांग्रेस ने किया। चुनी हुई विपक्षी दलों की सरकारों को मनमाने तरीकों से बर्खास्त करने के नितांत अलोकतांत्रिक कृत्यों से जिस कांग्रेस का इतिहास भरा पड़ा है, वह कांग्रेस आज भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर पाबंदी लगाने के मंसूबे पालकर न केवल संविधान का अपमान कर रही है, अपितु आपातकाल वाली मानसिकता और तानाशाही वाली मनोवृत्ति का परिचय दे रही है। कश्यप ने कहा कि संविधान में जितने प्रावधान हैं, उसके उलट कांग्रेस ने अपनी सरकारों को चलाया है, तुष्टिकरण की राजनीति की है। कर्नाटक में तो उन्होंने धर्म के आधार पर आरक्षण तक दे दिया, जबकि संविधान में इस तरह का कोई प्रावधान ही नहीं है।

पढ़ें   CM विष्णुदेव साय बसना के सलखंड पहुंचे :मां महालक्ष्मी पूजन में हुए शामिल, ग्राम सलखंड में महतारी सदन बनाने की घोषणा, संविधान दिवस पर दी शुभकामनाएं

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed