प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 15 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन आज कई विषयों पर ध्यानाकर्षण लाया जाएगा, जिसमें अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर लाने जाने वाला ध्यानाकर्षण प्रमुख है । विधायक अजय चंद्राकर, धर्मजीत सिंह और भावना वोहरा इस विषय को लेकर ध्यानाकर्षण लाकर गृहमंत्री विजय शर्मा का ध्यान आकर्षित करेंगे । वहीं विधायक राजेश अग्रवाल अंबिकापुर जिले में अस्पतालों में एम्बुलेंस की कमी को लेकर ध्यानाकर्षण लाएंगे और नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत रेडी टू ईट और फोर्टीफाइड आटा को लेकर ध्यानाकर्षण लाएंगे ।
विधानसभा में डिप्टी CM और मंत्री लखनलाल देवांगन देंगे सवालों का जवाब
विधानसभा में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और मंत्री लखनलाल देवांगन आज विधायकों के सवालों का जवाब देते नजर आएंगे । सत्र के दूसरे दिन लोक निर्माण विभाग के साथ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभागों के सवाल पूछे जाएंगे जिनका उत्तर अरुण साव देंगे, तो वहीं उद्योग विभागों के सवालों का जवाब लखनलाल देवांगन देंगे ।
विशेष ट्रेन 15 जुलाई को रायपुर से होगी रवाना, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे शुभारंभ
छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के रजत जयंती वर्ष में प्रदेशवासियों को श्रीराम लला के दर्शन का सौभाग्य प्रदान करने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ जन जन के जीवन से जुड़ रही है।
इस योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली विशेष ट्रेन दिनांक 15 जुलाई 2025 को रायपुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम के लिए रवाना होगी। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वयं इस विशेष दर्शन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। रायपुर संभाग के श्रद्धालुओं को लेकर रवाना होने वाली इस ट्रेन के प्रस्थान अवसर पर मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा, प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य, वरिष्ठ अधिकारीगण एवं दक्षिण पूर्व-मध्य रेलवे रायपुर मंडल के डीआरएम श्री दयानंद, सीनियर डीसीएम श्री अवधेश त्रिवेदी तथा आईआरसीटीसी – साउथ सेंट्रल ज़ोन के ग्रुप महाप्रबंधक पी. राजकुमार भी उपस्थित रहेंगे।
नई दिल्ली से करेंगे PCC चीफ
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज आज नई दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे । नई दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद दीपक बैज रायपुर पहुंच रहे हैं ।




