11 Mar 2026, Wed
Breaking

आज की बड़ी खबरें : सदन में विधायकों के सवालों का जवाब देंगे DEPUTY CM VIJAY SHARMA और मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल…स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था के साथ PM आवास योजना को लेकर सदन रहेगा गर्म…विधानसभा में ‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह’ का आयोजन… कटगी के योगेश मिश्रा को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मिलेगा उत्कृष्ट पत्रकार का पुरस्कार…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 16 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ विधानसभा में मानसून सत्र के तीसरे दिन आज डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल विधायकों के सवालों का जवाब देते नजर आएंगे । सदन में लॉ एंड ऑर्डर के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर काफी सवाल होंगे साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल विधायक पूछेंगे ।

सदन गर्म रहने की संभावना

बीजेपी सरकार आने के बाद जब – जब सदन में लॉ एंड ऑर्डर का मामला उठा है, तब – तब सदन काफी गर्म रहा है, ऐसे में माना जा रहा है कि आज भी सदन काफी गर्म रहेगा । आज सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायक प्रदेश की कानून व्यवस्था के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से सवाल करेंगे, तो वहीं स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर पूछे जाने वाले सवालों का जवाब देते मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल नजर आएंगे ।

विधानसभा में ‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह’’ का आयोजन

विधानसभा में आज शाम 6 बजे ‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह’’ का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका ‘‘उत्कृष्ट विधायक’’, ‘‘उत्कृष्ट संसदीय पत्रकार’’ एवं ‘‘उत्कृष्ट इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रिपोर्टर’’ अलंकरण प्रदान करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अति विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित रहेंगे। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास मंहत और संसदीय कार्यमंत्री श्री केदार कश्यप समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे। समारोह के पश्चात सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।

कटगी के योगेश मिश्रा को मिलेगा उत्कृष्ट पत्रकार का सम्मान

छत्तीसगढ़ विधान सभा सचिवालय परिसर में आज यानी बुधवार को सायं 06.00 बजे से वर्ष 2024 हेतु चयनित ‘‘उत्कृष्ट विधायकों’’ ‘‘उत्कृष्ट संसदीय पत्रकार’’ एवं ‘‘उत्कृष्ट इलेक्ट्रानिक मीडिया रिपोर्टर’’ को राज्य के राज्यपाल महोदय के कर-कमलों से पुरस्कृत किये जाने हेतु ‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह’’ का आयोजन किया गया है ।

पढ़ें   CM विष्णुदेव साय ने रायपुर साहित्य उत्सव की वेबसाइट का किया लोकार्पण : 23 से 25 जनवरी तक आयोजित होगा रायपुर साहित्य उत्सव

कार्यक्रम के पश्चात् समारोह में मैथिली ठाकुर द्वारा सुगम संगीत की प्रस्तुति दी जायेगी।

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप, मंत्रीगण, विधायकगण, निगम मंडल के अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में शासन के समस्त वरिष्ठ अधिकारीगण को भी आमंत्रण प्रेषित किया गया है।

इन्हें मिलेगा पुरस्कार
छत्तीसगढ़ विधानसभा में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के उत्कृष्ट पत्रकार के तौर पर सुदर्शन न्यूज के छत्तीसगढ़ ब्यूरो प्रमुख योगेश मिश्रा के नाम की घोषणा हुई है। साथ ही प्रिंट मीडिया से दैनिक भास्कर के राकेश पांडे के नाम की घोषणा हुई। वहीं सत्ता पक्ष से भावना बोहरा और विपक्ष से लखेश्वर बघेल उत्कृष्ट विधायक चुने गए हैं।

सुदर्शन न्यूज़ के राज्य प्रमुख को मिलेगा सम्मान
आज यानी बुधवार को विधानसभा के पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी प्रेक्षागृह में आयोजित उत्कृष्टता अलंकरण समारोह में योगेश मिश्रा भी सम्मानित होंगे।

इन दिनों योगेश राष्ट्रीय न्यूज चैनल सुदर्शन न्यूज के छत्तीसगढ़ ब्यूरो के तौर पर कार्यरत हैं । उन्हें इससे पहले भी कई पुरस्कार मिल चुके हैं । भारत सरकार के डिफेंस कोर्स (DCC) कार्यक्रम में तीनों सेनाओं के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम कर चुके हैं। योगेश मिश्रा की इस उपलब्धि से उनके गांव कटगी में भी खुशी का माहौल है । कटगी सहित आसपास के निवासियों ने भी योगेश मिश्रा को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते कहा है कि आपकी पत्रकारिता से हर कोई वाकिफ हैं और उसी का परिणाम है कि आज आपको इतने बड़े सम्मान से सम्मानित किया गया है।

Share

 

 

 

 

 

You Missed