7 Sep 2026, Mon
Breaking

CG में ACB की बड़ी कार्रवाई : जमीन से बहन का नाम हटवाने पटवारी ने मांगी 20 हजार की रिश्वत, ACB की टीम ने नोटों के साथ पटवारी को पकड़ा

• ACB की लगातार कार्रवाई जारी

जांजगीर, 17 जुलाई 2025

जांजगीर चांपा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक पटवारी को 20 हजार रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। पटवारी कार्यालय जांजगीर में तैनात बालमुकुंद राठौर ने शिकायतकर्ता से जमीन में से बहन का नाम हटाने के लिए पैसे की मांग की थी।

 

 

गुरुवार (17 जुलाई) दोपहर 12 बजे ACB की टीम ने ट्रैप लगाया। शिकायतकर्ता को केमिकल युक्त नोट देकर पटवारी के पास भेजा गया। जैसे ही पटवारी ने रिश्वत की राशि ली, एसीबी की टीम ने दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

रंगे हाथों मिला पटवारी

रिश्वत के बाद केमिकल युक्त नोटों की पुष्टि के लिए जब पटवारी के हाथ पानी में डाले गए तो वे रंगे हुए पाए गए।

शिकायतकर्ता सत्येंद्र कुमार राठौर ने मामले में इस संबंध में उन्होंने एसीबी बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई। एसीबी की कार्रवाई पूरी होने के बाद आरोपी पटवारी को जिला न्यायालय जांजगीर में पेश किया जाएगा

Share
पढ़ें   उद्योगों को O.P. चौधरी की दो टूक: 31 जुलाई तक पूरा करें पौधरोपण लक्ष्य, सिर्फ पेड़ लगाना नहीं उन्हें बचाना भी जरूरी

 

 

 

 

 

You Missed