8 Mar 2026, Sun

4.5 करोड़ की सरकारी नौकरी ठगी का महाफर्जीवाड़ा : फूड इंस्पेक्टर से लेकर NTPC इंजीनियर तक के फर्जी नियुक्ति पत्र बांटकर युवाओं को बनाया शिकार, सीएमएचओ ऑफिस की कर्मचारी भी जांच के घेरे में

मीडिया 24 डेस्क

दुर्ग, 19 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ा ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें फर्जी नियुक्ति पत्रों के जरिये 4.5 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की गई है। इस हाई-प्रोफाइल फर्जीवाड़े में दुर्ग, बिलासपुर और बलौदाबाजार सहित कई जिलों के 14 से अधिक युवा शिकार बने हैं।

आरोपियों ने खाद्य व नागरिक आपूर्ति निरीक्षक, सीएसपीडीसीएल में सहायक अभियंता और एनटीपीसी में इंजीनियर पदों के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र बांटे। खाद्य निरीक्षक और सहायक अभियंता के लिए 20 लाख तथा एनटीपीसी इंजीनियर पद के लिए 15 लाख रुपए तक वसूले गए।

फर्जीवाड़े का शिकार हुईं बिलासपुर की मोनीषा सिंह और दुर्ग की प्रिया देशमुख ने अलग-अलग थानों में एफआईआर दर्ज कराई है। प्रिया देशमुख खुद दुर्ग सीएमएचओ कार्यालय की नियमित कर्मचारी हैं।

प्रमुख आरोपी रजत कुमार गुप्ता

मोनीषा सिंह द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार, सरगुजा निवासी रजत कुमार गुप्ता ने प्रिया देशमुख की मध्यस्थता से उसे सीएसपीडीसीएल का फर्जी नियुक्ति पत्र दिया। वहीं प्रिया देशमुख का कहना है कि वह खुद भी पीड़िता है और रजत कुमार गुप्ता, उसकी पत्नी ओमलक्ष्मी, रायपुर स्थित कंप्यूटर केयर के संचालक और एक अन्य व्यक्ति ने उन्हें और कई अन्य युवाओं को ठगा है।

दुर्ग में दर्ज एफआईआर में यह भी सामने आया है कि रजत कुमार ने प्रिया देशमुख को नायब तहसीलदार बनाने के नाम पर 50 लाख रुपये की डील की थी। इसमें 25 लाख अग्रिम लिए गए और शेष नौकरी लगने के बाद देने की बात हुई थी।

फर्जी नियुक्ति पत्रों में दर्शाए गए हस्ताक्षर

फर्जी नियुक्ति पत्रों में खाद्य विभाग के निदेशक के रूप में जितेंद्र कुमार शुक्ला के नाम और हस्ताक्षर दर्शाए गए हैं, जिसमें 22 फरवरी 2022 को आयोजित परीक्षा के आधार पर चयन की बात कही गई है। वहीं एनटीपीसी के फर्जी नियुक्ति पत्रों में जनरल मैनेजर आरसी पटनायक के हस्ताक्षर दिखाए गए हैं।

पढ़ें   कांकेर में धर्मांतरण विवाद: 14 गांवों में पास्टर-पादरियों के प्रवेश पर बैन, हाईकोर्ट ने ग्राम सभाओं के फैसले को माना वैध

पुलिस जांच जारी

फिलहाल दोनों एफआईआर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। प्राथमिक तौर पर यह सामने आया है कि पूरे प्रदेश में ठगी का यह जाल फैलाया गया था, जिसमें सरकारी नौकरी की लालच देकर बेरोजगारों को फंसाया गया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और षड्यंत्र रचने के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।


Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed