7 Mar 2026, Sat

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय मंत्रालय में लेंगे बैठक…DEPUTY CM ARUN SAO की प्रेसवार्ता…CONGRESS का चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर दो घंटे का चक्काजाम…चैतन्य बघेल की रिमांड आज हो रही खत्म… पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 22 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में अपने विभागों के कार्यों को देखने के साथ बैठक भी लेंगे । तय कार्यक्रम के अनुसार मंत्रालय में 11:30 से 1:30 बजे तक कार्यालयीन कार्य करेंगे । 1:30 से 3 बजे तक का समय आरक्षित है, उसके बाद 3 से लेकर 5 बजे तक बैठक लेंगे ।

डिप्टी CM अरुण साव की प्रेसवार्ता

छत्तीसगढ़ में इन दिनों चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है । पिछले दिनों चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद जब कांग्रेस ने सवाल उठाए थे, तो मंत्री केदार कश्यप और अरुण साव प्रेसवार्ता लेने वाले थे, लेकिन इस प्रेसवार्ता में सिर्फ केदार कश्यप पहुंच पाए और बिलासपुर जिले के प्रवास में होने के चलते अरुण साव नहीं पहुंचे । अरुण साव के नहीं पहुंचने पर कांग्रेस ने सवाल उठाया । ऐसे में आज डिप्टी सीएम अरुण साव प्रेसवार्ता कर तमनार के मामले में कुछ नया खुलासा कर सकते हैं साथ ही शराब घोटाले में ED द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति पर भी कुछ बयान दे सकते हैं । अरुण साव की प्रेसवार्ता दोपहर तीन बजे एकात्म परिसर में रखी गई है ।

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस का आज चक्काजाम

छत्तीसगढ़ कांग्रेस पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज 33 जिलों में चक्काजाम करेगी। सरगुजा, बस्तर, दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर संभाग में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक प्रदेशभर के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कांग्रेसी रायपुर में VIP रोड पर श्रीराम मंदिर चौक (करेंसी टावर) के पास, धरसींवा और धनेली में भी नेशनल हाईवे जाम करेंगे। वहीं बिलासपुर में सकरी-पेंड्रीडीह फ्लाई ओवर के नीचे नाकेबंदी करेंगे, जिससे रायपुर-बिलासपुर आने जाने वालों को परेशानी हो सकती है। हालांकि स्कूली बसों और एम्बुलेंस को छूट दी गई है।

पढ़ें   जांजगीर लोकसभा से कमलेश जांगड़े जीतीं : शिव डहरिया की हुई हार, कसडोल विधानसभा में मतगणना के बाद स्थिति हुई स्पष्ट

चैतन्य बघेल की रिमांड आज होगी खत्म

शराब घोटाले में रिमांड में लिए गए चैतन्य बघेल की रिमांड आज खत्म हो रही है । फिलहाल, चैतन्य बघेल को ED कार्यालय में रखा गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है । चैतन्य बघेल की रिमांड आज खत्म हो रही है । ED की टीम आज उसे कोर्ट में पेश करेगी और हो सकता है कि चैतन्य की रिमांड बढ़ जाए ।

Share

 

 

 

 

 

You Missed