7 Mar 2026, Sat

Raipur Road Accident: मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, बुलेट डिवाइडर से टकराई

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 23 जुलाई 2025

नया रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप की मौत हो गई। यह हादसा सत्य साई अस्पताल के पास हुआ, जब निखिल अपनी बुलेट बाइक से गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे मौके पर ही निखिल की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि बुलेट बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना से जुड़ी प्रमुख बातें:

  • मृतक निखिल कश्यप की उम्र 19 वर्ष थी।
  • वह पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के बेटे और मंत्री केदार कश्यप के भतीजे थे।
  • हादसा नया रायपुर के सत्य साई अस्पताल के पास हुआ।
  • बाइक डिवाइडर से टकराई, जिससे निखिल की मौके पर ही मौत हो गई।
  • हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में उपचार जारी।
  • सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तेज़ रफ्तार बनी हादसे की वजह?

पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि बाइक कितनी तेज रफ्तार में थी और डिवाइडर से टकराने की असल वजह क्या थी। घायल युवक का बयान दर्ज करने की कोशिश की जा रही है, जिससे हादसे की पूरी जानकारी मिल सके।

परिवार में शोक की लहर

इस हादसे के बाद कश्यप परिवार में शोक की लहर है। मंत्री केदार कश्यप व पूर्व सांसद दिनेश कश्यप समेत पूरे परिवार के परिचित और समर्थक इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं।

Share
पढ़ें   बड़े आरोपों से मिली राहत: नान घोटाले में फंसे IPS रजनेश सिंह के खिलाफ विभागीय जांच खत्म, ACB की क्लोजर रिपोर्ट में बताया गया आरोप बेबुनियाद

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed