8 Mar 2026, Sun
Breaking

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार अरोरा ने किया जमनीपाली एवं दीपका शाखा के नवीन भवनों का उद्घाटन, बैंकिंग सेवाओं के उन्नयन का दिया भरोसा

मीडिया 24 डेस्क

कोरबा, 24 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार अरोरा ने आज कोरबा क्षेत्र के अंतर्गत जमनीपाली एवं दीपका शाखा के नवनिर्मित भवन परिसरों का दीप प्रज्ज्वलन कर भव्य उद्घाटन किया। इस शुभ अवसर पर बैंक के सम्माननीय ग्राहक, क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक उत्तम नवरंग, शाखा प्रबंधक संजय राठौर सहित शाखा के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह के दौरान अध्यक्ष अरोरा ने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया और उपस्थित ग्राहकों एवं मीडिया को संबोधित करते हुए बैंक एवं सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं—जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, महतारी वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना—की जानकारी दी। साथ ही बैंक के प्रमुख उत्पादों—जैसे आवास ऋण, कार लोन, गोल्ड लोन, डिजिटल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग एवं QR कोड भुगतान सुविधा—पर भी प्रकाश डाला।

उन्होंने आश्वस्त किया कि ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने की दिशा में सभी शाखाओं का क्रमशः नवीनीकरण एवं वातानुकूलन किया जाएगा ताकि आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं सुलभ हो सकें। अध्यक्ष ने उपस्थित ग्राहकों से बैंकिंग सेवाओं को बेहतर बनाने हेतु सुझाव आमंत्रित किए और ग्राहकों को सर्वोत्तम सेवा देने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष अरोरा ने सभी उपस्थितों को नवीन भवन की शुभकामनाएं दीं और व्यवसाय वृद्धि व सेवा गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए सभी को प्रेरित किया।

Share
पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE :सीएम विष्णु देव साय आज बिलासपुर और बालोद का करेंगे भव्य दौरा, रतनपुर में माँ महामाया मंदिर में कल्चुरी कलार महोत्सव और बालोद में शाकंभरी महोत्सव एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन में लेंगे भाग, जानें पूरा कार्यक्रम...

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed