8 Mar 2026, Sun
Breaking

‘सैयारा’ फिल्म की भावनात्मक कहानी से जोड़ा साइबर अलर्ट : मुंगेली पुलिस ने दी चेतावनी – प्यार में दिल दें, OTP नहीं, वरना लुट सकता है बैंक बैलेंस, सोशल मीडिया पर पोस्ट मचा रहा धमाल

मुंगेली, 26 जुलाई 2025 — मोहित सूरी के निर्देशन में बनी रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ इन दिनों दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में है। 18 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों को भावुक कर दिया है और सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर तमाम प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

इसी बीच छत्तीसगढ़ के मुंगेली पुलिस ने फिल्म की लोकप्रियता का रचनात्मक इस्तेमाल करते हुए साइबर सुरक्षा को लेकर एक खास संदेश दिया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मुंगेली पुलिस ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा—

“’सैयारा’ की प्रेम कहानी दिल को छू जाती है, पर ऑनलाइन दुनिया में हर ‘सैयारा’ सच्चा नहीं होता। याद रखें, प्यार में दिल दिया जाता है, OTP या पासवर्ड नहीं। अगर कोई ‘I love you’ कहने के बाद आपका पिन या OTP मांगे, तो वो आपके दिल का नहीं, आपके बैंक बैलेंस का दीवाना है।”

इस पोस्ट के माध्यम से पुलिस ने ऑनलाइन ठगी और साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों को लेकर लोगों को सावधान किया है। फिल्म के भावनात्मक पहलू को जोड़कर जिस क्रिएटिव अंदाज में साइबर अलर्ट दिया गया है, वह सोशल मीडिया यूजर्स को खूब भा रहा है।

लोग मुंगेली पुलिस की इस पहल को एक प्रभावी और स्मार्ट अवेयरनेस कैंपेन मान रहे हैं। कई यूजर्स ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि “अगर हर सरकारी संस्था ऐसे अनोखे और जन-जुड़े तरीकों से बात करे, तो जनजागरूकता का असर कई गुना बढ़ सकता है।”

फिल्मी अंदाज में दिए गए इस सोशल मैसेज के ज़रिए मुंगेली पुलिस ने यह साबित कर दिया कि सुरक्षा का संदेश तभी असर करता है, जब वह लोगों के दिल तक पहुंचे।

Share
पढ़ें   ऑनलाइन सट्टा पर शिकंजा : CM के निर्देश के बाद ऑनलाइन सट्टा पर बलौदाबाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महादेव एप से ऑनलाइन सट्टा खिलाते 6 आरोपी गिरफ्तार

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed