11 Mar 2026, Wed
Breaking

मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, ग्लोबल रेटिंग में फिर टॉप पर पहुंचे प्रधानमंत्री – सीएम विष्णु देव साय बोले: “यह हर भारतीय के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 26 जुलाई 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “Morning Consult Global Leader Approval Rating Tracker” में विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में शीर्ष स्थान पर हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह भारत के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है कि हमारे प्रधानमंत्री वैश्विक मंच पर प्रभावशीलता, लोकप्रियता और नेतृत्व क्षमता के प्रतीक बने हुए हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सितंबर 2021 से लगातार इस रेटिंग में शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। यह उनकी अडिग नेतृत्व शैली, दूरदर्शी नीतियों और राष्ट्रहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों का प्रमाण है, जो न केवल भारत को नई ऊँचाइयों तक ले जा रही हैं, बल्कि विश्व समुदाय में भी भारत की सशक्त, प्रगतिशील और आत्मनिर्भर छवि को स्थापित कर रही हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह वैश्विक सम्मान भारत के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। उनका नेतृत्व केवल भारत को नहीं, बल्कि वैश्विक व्यवस्था को एक नई दिशा दे रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक मंच पर शांति, विकास और मानवता की आवाज बनकर उभरा है। उनका यह स्थान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा, मजबूत कूटनीति और जन-जन के साथ सीधे जुड़ाव को भी रेखांकित करता है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह उपलब्धि देशवासियों के लिए एक गौरवशाली क्षण है जो दर्शाती है कि एक उभरते हुए राष्ट्र के रूप में भारत का भविष्य दूरदर्शी नेतृत्व में पूर्णतः सुरक्षित है।

Share
पढ़ें   बागबाहरा जंगल से रेस्क्यू कर विलुप्त सफेद पूंछ वाले बीमार गिद्ध की जान बचाई, नंदनवन सफारी में इलाज के बाद 1100 KM की उड़ान भरकर पहुंचा गुजरात!

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed