8 Mar 2026, Sun

CG शराब घोटाला: हाईकोर्ट से बड़ा झटका, अनवर ढेबर की याचिका खारिज – 2000 करोड़ के सिंडिकेट में गिरफ्तारी को बताया वैध, सरकार ने कहा गंभीर आर्थिक अपराध

बिलासपुर, 29 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बहुचर्चित आबकारी (शराब) घोटाले में आरोपी अनवर ढेबर की याचिका खारिज कर दी है। अनवर ढेबर ने एसीबी और ईओडब्ल्यू द्वारा की गई अपनी गिरफ्तारी को अवैधानिक बताते हुए एफआईआर रद्द करने की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।

यह मामला ईडी की जांच रिपोर्ट के आधार पर दर्ज एफआईआर से जुड़ा है, जिसमें 2000 करोड़ रुपये से अधिक के शराब घोटाले का खुलासा हुआ है। ईडी की जांच के अनुसार, तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर ने मिलकर अवैध सिंडिकेट बनाकर घोटाले को अंजाम दिया।

अनवर ढेबर ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर आरोप लगाया था कि उसे 4 अप्रैल को बिना किसी सूचना के हिरासत में लिया गया और अगले दिन दोपहर को औपचारिक गिरफ्तारी की गई। उसने यह भी कहा कि उसे गिरफ्तारी का पंचनामा, कारणों की सूचना और केस डायरी की प्रतिलिपि नहीं दी गई, जो सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन्स का उल्लंघन है। साथ ही 5 और 8 अप्रैल को पुलिस रिमांड के आदेशों को भी चुनौती दी गई।

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि सरकारी शराब दुकानों से नकली होलोग्राम लगाकर अवैध शराब बेची जा रही थी, जिससे शासन को करोड़ों रुपये का राजस्व नुकसान हुआ। इसे गंभीर अपराध बताते हुए सरकार ने कहा कि आरोपी की याचिका पहले भी दो बार खारिज हो चुकी है।

हाईकोर्ट ने सरकार के तर्कों से सहमत होते हुए अनवर ढेबर की याचिका खारिज कर दी और एसीबी की कार्रवाई को उचित ठहराया।

पढ़ें   CG के बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा: कोरबा पैसेंजर और मालगाड़ी में भीषण टक्कर, 6 लोगों की मौत – मौके पर मची अफरातफरी, रेलवे अधिकारी पहुंचे स्थल पर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पृष्ठभूमि

यह घोटाला छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े घोटालों में से एक माना जा रहा है। राज्य सरकार ने इस मामले की जांच तेज करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संकेत दिया है। मामले में और भी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed