7 Sep 2026, Mon
Breaking

धर्मांतरण के आरोप में दो नन की गिरफ्तारी मामला : बजरंग दल के प्रांत संयोजक ऋषि मिश्रा का स्पष्ट संदेश, बोले : “युवतियों के बयान के बाद धर्मांतरण की बात आई सामने….अगर रिहाई हुई, तो प्रदेश भर में चक्काजाम…”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 30 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के मामले को लेकर दुर्ग से दो नन की गिरफ्तारी को लेकर जहां एक ओर केरल से सांसदों की टीम आकर सीएम से मुलाकात कर उनको (दो नन) को निर्दोष बताकर उनकी रिहाई की मांग कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ बजरंग दल भी इस मामले को लेकर आक्रामक रुख अपनाए हुए है ।

 

 

बजरंग दल के प्रांत संयोजक ऋषि मिश्रा ने कहा है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के सामने जिन युवतियों को ले जाया जा रहा था, उन्होंने रोकर बताया कि वो जाना नहीं चाहती बावजूद उसके उन्हें आगरा ले जाया जा रहा है । इस बात को सुनकर ही बजरंग दल ने विरोध किया और उन दोनों नन के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है। ऋषि मिश्रा ने कहा कि उन दो नन में से एक नन के खिलाफ पहले भी कोरबा के धर्मांतरण के मामले में FIR दर्ज है ।

ऋषि मिश्रा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर सरकार उनकी रिहाई करती है, तो प्रदेशभर में चक्काजाम भी किया जाएगा और विरोध प्रदर्शन पुरजोर तरीके से किया जाएगा ।

Share
पढ़ें   CG में वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला : जुम्मे की नमाज के समय में किया बदलाव, शुक्रवार को होली के चलते 2 से 3 बजे के बीच होगी जुम्मे की नमाज

 

 

 

 

 

You Missed