8 Mar 2026, Sun

भूपेश का झूठासन बनाम विष्णु का सुशासन: मुंगेली की 0.5 किमी सड़क पर भड़के डिप्टी सीएम साव, 20 महीने में 4492 करोड़ की 717 सड़क-पुल-भवन परियोजनाओं का दिया आंकड़ा, बोले- भूपेश ने 5 साल में नहीं बनाई 5 किमी सड़क, अब फैला रहे अफवाहें

मीडिया 24 डेस्क

बिलासपुर. 31 जुलाई 2025

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर में भूपेश बघेल के मुंगेली में बीते वर्ष सिर्फ कुछ लाख की 0.5 किमी की सड़क की स्वीकृति वाले बयान पर, डिप्टी सीएम अरुण साव ने भूपेश बघेल को जमकर लताड़ा। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी कि बीते 20 माह में कितने रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति हुई है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने भूपेश बघेल के मुंगेली में सिर्फ 0.5 किमी सड़क की स्वीकृति के दावों की हवा निकाल दी। उन्होंने बताया कि 20 माह में मुंगेली में 363 करोड़ के सड़कों और इंफ्रास्ट्रक्चर की स्वीकृति सिर्फ पी डब्लू डी विभाग से हुई है।

आगे उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल ने 5 साल सिर्फ झूठ और भ्रम फैलाकर सरकार चलाई और आज भी उसी सड़क पर चलकर राजनीति कर रहे हैं।

पी डब्लू डी विभाग द्वारा प्रेस रिलीज जारी कर छत्तीसगढ़ में पिछले 20 महीनों (दिसम्बर-2023 से जुलाई-2025 तक) में लोक निर्माण विभाग द्वारा कुल 717 कार्यों के लिए 4492 करोड़ 53 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में दिसम्बर-2023 से मार्च-2024 तक 80 कार्यों के लिए 551 करोड़ 42 लाख रुपए के कार्य मंजूर किए गए हैं। इनमें 527 करोड़ 31 लाख रुपए लागत के 72 सड़कों, 20 करोड़ 14 लाख रुपए लागत के छह पुलों और तीन करोड़ 97 लाख रुपए लागत के दो भवनों के निर्माण कार्य शामिल हैं।

लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 के बजट प्रावधानों के अनुसार कुल 438 कार्यों के लिए 2590 करोड़ 70 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस दौरान 400 सड़कों के लिए 2265 करोड़ 77 लाख रुपए, 37 पुलों के लिए 324 करोड़ 13 लाख रुपए तथा भवन निर्माण के एक कार्य के लिए 80 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं।

पढ़ें   भाजपा के षडयंत्रों के चलते ही जन-सरोकार से संबंधित महत्वपूर्ण विधेयक राजभवन में अटके’

विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक (अप्रैल-2025 से जुलाई-2025 तक) 199 कार्यों के लिए 1350 करोड़ 41 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इनमें 1025 करोड़ 30 लाख रुपए लागत की 145 सड़कों, 281 करोड़ 91 लाख रुपए लागत के 48 पुलों और 43 करोड़ 20 लाख रुपए लागत के छह भवनों के निर्माण कार्य शामिल हैं। दिसम्बर-2023 में राज्य में नई सरकार के गठन के बाद से लोक निर्माण विभाग द्वारा मुंगेली जिले में 82 कार्यों के लिए 363 करोड़ 16 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं।


Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed