8 Mar 2026, Sun

श्रावण के अंतिम सोमवार को सक्ती के तुर्रीधाम महादेव में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने 35 धर्मांतरित परिवारों के चरण धोकर कराया घरवापसी, धर्मान्तरण के विरुद्ध आंदोलन का किया एलान, कहा- ‘सनातन धर्म की गोद में लौटे ये परिवार राष्ट्र पुनर्जागरण की नींव हैं’

सक्ति (छत्तीसगढ़), 05 अगस्त 2025

श्रावण मास के अंतिम सोमवार (04 अगस्त 2025) को सक्ती जिले के जोबा आनंद शीला आश्रम में “शिव शक्ति रूद्र महाभिषेक” एवं 35 धर्मांतरित परिवारों की घरवापसी का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। धर्म सेना मातृशक्ति, सक्ती के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने पूज्य संतों के सानिध्य में परिवारों के चरण पखारकर सहसम्मान उन्हें सनातन धर्म में वापस लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत तुर्रीधाम महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन से हुई, जहां अतिथियों ने परिवार सहित पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात मंदिर समिति एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ आश्रम विकास व सामाजिक समरसता पर बैठक का आयोजन हुआ।

आश्रम परिसर में हुए स्वागत-सम्मान समारोह एवं मंचीय कार्यक्रम में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने धर्मान्तरण पर तीखा प्रहार करते हुए कहा,

“धर्मान्तरण के एजेंट जनजातीय बेटियों को मानव तस्करी के जाल में फँसा रहे हैं। दुर्ग जिले में ऐसे गिरोह पकड़े गए हैं। इन पर NIA/CBI जांच होनी चाहिए ताकि कठोरतम कार्रवाई हो। आज की घरवापसी उन शैतानी शक्तियों के विरुद्ध निर्णायक आंदोलन का एलान है।”

प्रबल प्रताप सिंह ने कहा-

“आज 35 परिवारों की घर वापसी के साथ उनकी आत्माओं का पुनरुद्धार हुआ है। यह राष्ट्र को पुनर्जीवित करने का आधार है। जब समाज एकजुट होता है तो धर्मान्तरण जैसे संकट स्वतः समाप्त हो जाते हैं। यह धर्म की विजय है, और हमारे अभियान का सार भी।”

इस अवसर पर रूद्र महाभिषेक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विद्वान आचार्यों द्वारा संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से सहभागिता की।

पढ़ें   "सुकमा के चिंतागुफा स्वास्थ्य केंद्र ने रचा इतिहास: घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणपत्र, ताड़मेटला जैसे दहशत भरे इलाके में सेवा भावना और मेहनत का बड़ा उदाहरण"

कार्यक्रम में राष्ट्रीय कथा वाचिका दीदी प्रज्ञा भारती, झोबा आश्रम के संरक्षक स्वामी दिव्यानंद जी (ओम बाबा), स्वामी कौशलेन्द्र कृष्ण महाराज, अंजू जयनारायण गबेल, परमहंस अग्रज जी, कपिल शास्त्री, आचार्य राकेश जी, राजा सक्ति धर्मेंद्र सिंह सहित अनेक धर्माचार्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

— धर्म सेना मातृशक्ति, सक्ती द्वारा संचालित घरवापसी अभियान को क्षेत्र में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।


Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed